×

Rajnikanth In Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, रामलला के किए दर्शन

Rajnikanth In Ayodhya: रविवार को वह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन किया। इस दौरान फैन्स में उनका काफी क्रेज देखने को मिला। साथ में एक सेल्फी लेने की होड़ मची हुई थी।

Anant Shukla
Published on: 20 Aug 2023 10:19 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2023 12:34 PM GMT)
Rajnikanth In Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, रामलला के किए दर्शन
X
Rajinikanth reached Ayodhya (Photo-Social Media)

Rajnikanth In Ayodhya: दक्षिण सिनेमा के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत (Rajnikanth) अपने फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। रविवार को वह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन किया। इस दौरान फैन्स में उनका काफी क्रेज देखने को मिला। साथ में एक सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पुजारियों नें उन्हें चंदन लगाया और माला पहनाया।

जन्मभूमि पहुंचने पर ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन मिश्र,डॉक्टर अनिल मिश्र,कमिश्नर गौरव दयाल, आई जी प्रवीण कुमार, विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पांडेय, टाटा कंसल्टेंसी के मैनेजर विनोद शुक्ल,रामशंकर,आदि ने सस्वागत किया।

इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बहुत वर्षों से अयोध्या धाम आ के प्रभु श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा थी जो आज पूरा हो गया। उन्हों ने कहा मंदिर का निर्माण कार्य देखकर अतिप्रसन्नता हुई। प्रभु ने चाहा तो मंदिर निर्माण पूर्ण होने के पश्चात पुनः आयेंगे। इस दौरान अभिनेता को मंदिर का प्रारूप देकर और रामनामी (अंगवस्त्र) उढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि शनिवार को सीएम आवास में रजनीकांत नें योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम के पैर भी छूए। इसके बाद उन्होंने यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भी मुलाकात की थी। जबकि दोपहर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अपनी फिल्म जेलर देखी। फिल्म के लिए विशेष स्क्रीनिंग की सुविधा की गई थी।

राजनीकांत के आगमन की सूचना पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा था कि उनकी इस यात्रा से उत्तर और दक्षिम के संबंध जुड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि उनके रामलला के दर्शन के लिए तैयारियां मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूरी का जा चुकी हैं।

उनके लिए माला और रामनामी प्रसाद की तैयारी की गयी थी। तिलक चंदन भी रजनीकांत को भेंट किया गया। रजनीकांत ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में तमाम समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी।

फैंस की दुवाएं फिल्म को कामयाब बना रही- रजनीकांत

राजधानी लखनऊ में मीडिया में बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि वह दर्शकों को अपनी फिल्म जेलर दिखाने के लिए आए हैं। हमारी फिल्म जेलर की सफलता दर्शकों का प्यार और भगवान का आशीर्वाद है। फैंस की दुवाएं फिल्म को कामयाब बना रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में बाप-पेटे की कहानी है। फिल्म में रजनीकांत मुथुवेल पांडियन, जो एक रिटायर्ड जेल है कि भूमिका निभा रहे हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story