TRENDING TAGS :
Ram Mandir Pran Pratishtha: सिंहासन पर विराजे रामलला, पीएम बोले - राम विवाद नहीं, समाधान हैं, पहुंचे कुबेर टीला
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर परिसर में उपस्थित मेहमानों के साथ देश की जनता को संबोधित किया।
Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश दुनिया के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रधानमंत्री ने पूजा की और प्रभु श्रीराम चरणों में कमल अर्पित किया। रामलला अपने सिंहासन पर विराजमान हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत देश की जनता को संबोधित किया। अयोध्या को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। पूरे मंदिर परिसर की छटा देखते ही बन रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत समेत दुनिया के लोग प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने।
यहां देखें लाइव अपडेट
Live Updates
- 22 Jan 2024 9:55 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: लोगों का सौभाग्य है कि राम का दरबार सज रहा है : सांसद निरहुआ
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: भोजपुरी अभिनेता और आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा, हम लोगों का सौभाग्य है कि आज जब भगवान राम का दरबार सज रहा है और प्रभु श्री राम अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे हैं तो गुरु जी का आशीर्वाद भी हमें प्राप्त हो रहा है
- 22 Jan 2024 9:53 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: आज सालों का इंतजार हो रहा खत्म : DCM केपी मौर्य
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 500 वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को राम लला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। राम लला सालों का इंतजार खत्म कर रहे हैं, इस घड़ी का इंतजार देश-दुनिया कर रही है।
- 22 Jan 2024 9:49 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, पावन हृदय में बसते हैं सियाराम...
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि,उस पावन हृदय में बसते हैं सियाराम, जो करता रीति-नीति-मर्यादा का मान।
- 22 Jan 2024 9:47 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: 500 साल के संघर्ष के बाद आज शुभ दिन आया है : शिवराज सिंह
Ram Mandir Pran Pratishtha Live : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज राम लला अवधपुरी के दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित होंगे। प्रधानमंत्री के हाथों प्राण-प्रतिष्ठा होगी। वो मंदिर सिर्फ भगवान राम का मंदिर नहीं है बल्कि राष्ट्र का है, आज मैं उन सभी बलिदानियों के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। 500 साल तक लगातार ये दिन देखने के लिए ये संघर्ष चला और इस संघर्ष में जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया उनके चरणों में प्रणाम।
- 22 Jan 2024 9:37 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: गौतम अडानी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कही ये बात
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: उद्योगपति और अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, आज इस पावन अवसर पर जब अयोध्या के राम मंदिर के पट खुलेंगे, इसे ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बनने दें, जो समुदायों को भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सद्भाव के शाश्वत धागों से बांधे...
- 22 Jan 2024 9:31 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: भारत ही नहीं, विदेशों में भी गूंज रहा राम का नाम
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: भारत ही नहीं पूरी दुनियां के लोगों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने का इंतजार किया जा रहा है, अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीयों ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की है। इसके अलावा मिनेसोटा और न्यूयार्क में भी राममय माहौल देखने को मिल रहा है।
- 22 Jan 2024 9:22 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: जनकपुर धाम में जलाए जाएंगे एक लाख 25 हजार मिट्टी के दीये
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: नेपाल के जनकपुरधाम में जानकी मंदिर के स्वयंसेवक अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 1 लाख 25000 मिट्टी के दीये जलाने के लिए मंदिर परिसर को तैयार कर रहे हैं।
- 22 Jan 2024 9:01 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update:राम भक्तों की इच्छा पूरी हो रही है: मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "...राम भक्तों की इच्छा पूरी हो रही है... श्री राम के विराजित होने पर सारी विषमताएं खत्म हो जाएंगी.
- 22 Jan 2024 8:52 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में करेंगे पुष्पवर्षा
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: रामनगरी अयोध्या में आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा करेंगे। परिसर में 30 कलाकार अलग अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे। एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे। ये सभी भारतीय वाद्य होंगे।
- 22 Jan 2024 8:49 AM IST
सचिन तेंदुलकर अयोध्या के लिए रवाना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए।