TRENDING TAGS :
Ram Mandir Pran Pratishtha: सिंहासन पर विराजे रामलला, पीएम बोले - राम विवाद नहीं, समाधान हैं, पहुंचे कुबेर टीला
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर परिसर में उपस्थित मेहमानों के साथ देश की जनता को संबोधित किया।
Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश दुनिया के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रधानमंत्री ने पूजा की और प्रभु श्रीराम चरणों में कमल अर्पित किया। रामलला अपने सिंहासन पर विराजमान हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत देश की जनता को संबोधित किया। अयोध्या को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। पूरे मंदिर परिसर की छटा देखते ही बन रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत समेत दुनिया के लोग प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने।
यहां देखें लाइव अपडेट
Live Updates
- 22 Jan 2024 8:45 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: आज के दिन तीनों लोकों में मनाया जा राह उत्साह
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर गायक कैलाश खेर ने कहा,बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है। आज का दिन इतना शुभ है कि न केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा।
- 22 Jan 2024 8:42 AM IST
दीपक बिस्वाल ने भगवान राम का बनाया चित्र
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: ओडिशा, कटक के कलाकार दीपक बिस्वाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भगवान राम का एक चित्र बनाया।
- 22 Jan 2024 8:28 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अयोध्या के लिए रवाना
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए।
- 22 Jan 2024 8:26 AM IST
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, वह अत्यधिक ठंड और स्वास्थ्य कारणों से अयोध्या नहीं जा रहे हैं।
- 22 Jan 2024 8:23 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: रोम-रोम प्रफ्फुल्ति है : DCM ब्रजेश पाठक
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, रोम-रोम प्रफुल्लित है, हमारे जीवनकाल में हमें यह अविस्मरणीय पल देखने को मिला इसके लिए मैं श्री राम का आभारी हूं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन आया है, सब प्रभु की कृपा है
- 22 Jan 2024 8:19 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: इस दिन का हमारी कई पीढ़ियों ने इंतजार किया : अभिनेता मनोज जोशी
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा पर अभिनेता मनोज जोशी ने कहा यह एक अद्भुत एहसास है। उन्होने कहा जिस घड़ी का इंतजार है वो कुछ ही क्षणों में आ जाएगी। दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। इतना आनंद है कि वर्णन नहीं कर सकते।
- 22 Jan 2024 8:14 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 जनवरी से चल रहा वैदिक अनुष्ठान आज प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सम्पन्न होगा। अयोध्या नरेन्द्र मोदी का इंतजार हो रहा है,साथ ही देश दुनिया के सभी राम भक्त उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब आज राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
- 22 Jan 2024 7:59 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: इजरायल के राजदूत ने भारत को दी शुभकामनाएं
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live Update: इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं। यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा।