×

आयुष्‍मान भारत योजना: मोदी की महत्वपूर्ण योजना के नाम पर चल रही हैं शाहजहांपुर में ठगी

ठगी का मामला थाना रोजा के बिलंदापुर गौटिया गांव का है। यहां के रहने वाली राम श्री, राम स्नेही और सुमेश गांव मे अपने घर के बाहर बैठे थे। राम श्री के मुताबिक गांव मे दो युवक बाईक आए। उनकी बाईक पर नंबर नही लिखे थे। उन्होंने ग्रामिणों को इकट्ठा किया और आयुष्‍मान भारत योजना के बारे मे बताने लगे।

Roshni Khan
Published on: 12 April 2019 10:02 AM GMT
आयुष्‍मान भारत योजना: मोदी की महत्वपूर्ण योजना के नाम पर चल रही हैं शाहजहांपुर में ठगी
X

शाहजहांपुर: अब ठगों ने पीएम मोदी की महत्वपूर्ण योजना आयुष्‍मान भारत के नाम से ग्रामिणों को ठगना शुरू कर दिया है। गांव मे दो ठग बाईक से पहुचे और आयुष्‍मान भारत के कार्ड बनाने की बात की।

उसके बाद ग्रामिणों ने जैसे ही ठगो के पास मशीन पर अंगूठा लगाया। तभी उनके अकाउंट से 57 हजार रुपये निकल गए। ग्रामिणों ने ठगी की लिखित शिकायत थाने पर की है। वही ठग ग्रामिणों को निशाना बनाकर फरार हो गए।

ये भी देखें:ईरानी की योग्यता पर कांग्रेस का तंज, कहा- क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी

ठगी का मामला थाना रोजा के बिलंदापुर गौटिया गांव का है। यहां के रहने वाली राम श्री, राम स्नेही और सुमेश गांव मे अपने घर के बाहर बैठे थे। राम श्री के मुताबिक गांव मे दो युवक बाईक आए। उनकी बाईक पर नंबर नही लिखे थे। उन्होंने ग्रामिणों को इकट्ठा किया और आयुष्‍मान भारत योजना के बारे मे बताने लगे।

उन्होंने कहा कि उनके पास ज्यादा टाईम नही है। जिसके आयुष्‍मान भारत योजना के कार्ड नही बने है। ऐसे करीब 10 लोग आए और हम लोग उनके कार्ड बना देंगे। उसके बाद सभी से उन्होंने आधार कार्ड मंगवाए और उन्होंने आधार कार्ड का नंबर उस मशीन मे डाला उसके बाद ग्रामिणों से उस मशीन पर अंगूठा लगवाया। युवकों ने तीन ग्रामिणों को आयुष्‍मान भारत का कार्ड बनाकर दे दिया।

उसके बाद युवक बाईक से चले गए। उसके कुछ देर बाद दो महिलाओं रामश्री, राम स्नेही और सुमेश के अकाउंट से 57 हजार रुपये निकल गए। उसके बाद ग्रामिणों को ठगे जाने का अहसास हुआ। लेकिन तब तक सभी दोनो युवक जा चुके थे। उसके बाद ग्रामिणों ने थाने पर लिखित शिकायत की।

ये भी देखें:मुलायम, अखिलेश के खिलाफ प्राथमिक जांच 2013 में ही बंद हो गई : सीबीआई

इंस्पेक्टर विरेश कुमार सिंह का कहना है कि आयुष्‍मान भारत योजना के कार्ड बनाने के नाम पर कुछ ग्रामिणों के साथ ठगी की बात सामने आई है। तहरीर मिल गई है। जांच कर मुकदमा लिखकर कार्यवाई की जाएगी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story