×

बदायूं: महिला से गैंगरेप, 300 रुपए में बेच रहे थे वीडियो, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 30 साल की दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरिंदों ने महिला का अश्‍लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ashiki
Published on: 1 Feb 2021 3:16 AM GMT
बदायूं: महिला से गैंगरेप, 300 रुपए में बेच रहे थे वीडियो, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
X
सीतापुर में गैंगरेपः महिला के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग, हैवानियत जान दहल गए सभी

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 30 साल की दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरिंदों ने महिला का अश्‍लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेप करने वाले दरिंदों में दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं जिनकी उम्र 15 और 17 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह घटना कुछ महीने पहले की है लेकिन संज्ञान में मामला वीडियो वायरल होने के बाद आया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

महिला को देते थे धमकी

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला को धमकी देते थे कि अगर ये बात उसने किसी को बताई, तो उसके पति और बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। साथ ही वीडियो भी वायरल कर दिया जाएगा। डर और शर्म की वजह से महिला ने किसी से कुछ नहीं कहा। इस बीच आरोपियों ने महिला का वीडियो 300-300 रुपये में बेचना शुरू कर दिया। महिला को पता चला तो उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में बोले अजय कुमार लल्लू, किसानों की आवाज दबा रही बीजेपी सरकार

बताया जा रहा है कि मामला अक्टूबर, 2020 का है। दलित महिला जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई हुई थी। तभी वहां बैठे छह युवकों में से पांच ने उसका गैंगरेप किया और एक ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। साथ ही डरा धमका कर उसे वापस भेज दिया। ये भी कहा कि अगर किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

अब करीब तीन महीने बाद 28 जनवरी को महिला को पता चला कि उसका वीडियो बेचा जा रहा है। तब वो फौरन थाने पहुंची और वहां पर उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और रात तक सभी को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें: योगी और मोदी की योजनाओं से दलितों का हो रहा सशक्तिकरण: डॉ लालजी प्रसाद

Ashiki

Ashiki

Next Story