×

भाजपा नेता आशुतोष सिंह बने जन रक्षक, लोगों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

भारतीय जनता युवा मोर्चा बलिया से उपाध्यक्ष रहे आशुतोष सिंह कोरोना काल में जिले के तमाम गांवों में निकले। उन्होंने सैनेटाइजर और मास्क का वितरण किया।

Shivani
Published on: 16 Aug 2020 1:24 PM GMT
भाजपा नेता आशुतोष सिंह बने जन रक्षक, लोगों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
X
ballia bjp leader Ashutosh singh distributes sanitizer mask

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच भाजपा ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं से लेकर नेता, सांसद और विधायकों के साथ मिलकर अभियान चलाया। इस अभियान में न केवल संक्रमण के प्रसार को रोकने बल्कि लॉकडाउन के हालातों में गरीबों की मदद करने, राशन व अन्य जरुरी सामान पहुंचाने की भी व्यवस्था की गयी। भाजपा के इसी लक्ष्य को पूरा करने और इस संकट के समय जनसेवा करने के लिए कई युवा नेता गाँव गाँव घूमकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बलिया से युवा भाजपा नेता आशुतोष सिंह भी इस दौरान जनसेवा करते दिखे।

भाजपा नेता आशुतोष सिंह ने कोरोना संकट में की लोगों की मदद

दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा बलिया से उपाध्यक्ष रहे आशुतोष सिंह कोरोना महामारी के काल में जिले के तमाम गाँवों और क्षेत्रों में निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों में सैनेटाइजर और मास्क का वितरण किया। आशुतोष सिंह ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और इससे बचने के उपाय बताये।

ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार की गलतियों की कीमत चुका रही है जनता: प्रमोद तिवारी

गाँव गाँव जाकर बांटे मास्क और सैनेटाइजर

जन -जन तक पहुंचे भाजपा नेता आशुतोष सिंह ने कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान लोगों को होनी वाली समस्याओं के बारे में भी जाना। जमीनी स्तर पर उतरे नेता ने जब जनभावना को टटोला तो लोगों में भी कोरोना से लड़ने की उम्मीद बढ़ी, साथ ही महामारी को लेकर भ्रामक बातें भी पता चली।

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े युवा नेता हैं आशुतोष सिंह

बता दें कि आशुतोष सिंह साल 2013- 14 में वे एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उनके अंदर एक अच्छे नेता की परख कर ली और भारतीय जनता युवा मोर्चा बलिया का जिला उपाध्यक्ष बना दिया।

कार्यकर्ता से जिला प्रभारी और महामंत्री तक का सफर

इसके बाद क्षेत्र के विकास, लोगों की समस्याओं और पार्टी द्वारा दिए गए सभी कामों को निष्ठा से पूरा करने में जुट गए। साल 2018 में आशुतोष को हरदोई से भाजपा जिला प्रभारी पद दिया गया।बाद में संगठन ने आशतोष को भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया।

ये भी पढ़ेंः अटल जी की पुण्यतिथि: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि देते हुए किया याद

भाजपा नेता आशुतोष की शिक्षा

आशुतोष ने बलिया से ही 10वीं की पढ़ाई पूरी की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए वे कानपुर आ गए। वहीं महाराष्ट्र से उन्होंने स्नातक पूरा किया।

ये भी पढ़ेंः विधायकों पर एक्शन: निष्कासित किया गया इन सभी को, RJD ने लिया फैसला

आशुतोष सिंह को शुरू से ही राजनीति में रूचि थी।अपनी इस जन सेवा की भावना को पूरा करने के लिए करियर की शुरुआत में आशुतोष ने कुछ दिन उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्री आफ पंचायती राज में जिला परियोजना प्रबंधक के पद पर नौकरी भी की। हालंकि बाद में वह पूरी तरीके से राजनीति में सक्रिय हो गए।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story