×

बलिया में भारत बंद का दिखा ऐसा असर, समर्थन में उतरे राष्ट्रीय संयोजक रोहित

सिंह ने कहा की किसान भारत में भगवान माना जाता है और सनातनी प्रधानमंत्री ने भगवान को चौराहा पर खड़ा कर दिया है। सिंह ने कहा की काला कृषि बिल मोदी सरकार को वापस लेना होगा।

Newstrack
Published on: 8 Dec 2020 11:08 AM GMT
बलिया में भारत बंद का दिखा ऐसा असर, समर्थन में उतरे राष्ट्रीय संयोजक रोहित
X
बलिया मालदेपुर मोड़ स्थित एनएच- 31 पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह (PC: social media)

बलिया: बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह किसानों द्वारा आहुत भारत बंद के समर्थन में उतरे। एनएच- 31 को कुछ देर के लिए युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में रोक दिया। किसान एकता ज़िन्दाबाद,काला कृषि बिल वापस लो नारा लगाते हुए युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 को रोक दिया।युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की किसान सड़क पर 13 दिन से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है और प्रधानमंत्री कुंभकर्णी नींद में हैं।

ये भी पढ़ें:दिखा सोने का खंभा: सरकार के भी उड़ गए होश, अरबों-खरबों में इसकी कीमत

सिंह ने कहा की किसान भारत में भगवान माना जाता है

सिंह ने कहा की किसान भारत में भगवान माना जाता है और सनातनी प्रधानमंत्री ने भगवान को चौराहा पर खड़ा कर दिया है। सिंह ने कहा की काला कृषि बिल मोदी सरकार को वापस लेना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबानी-अड़ानी के कहने पर ज़िद में आ गए हैं। सिंह ने कहा की मोदी सरकार किसानों की ज़मीन अंबानी-अड़ानी को देना चाहती है। सिंह ने कहा की मोदी सरकार भ्रम फैलाकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। सिंह ने कहा की युवा चेतना पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें:गाड़ी मालिक ध्यान दें: यूपी परिवहन विभाग ने इस महत्वपूर्ण आदेश को किया स्थगित

सिंह ने कहा की विपक्षी पार्टीयों के आंदोलन से सरकार को इतनी बेचैनी क्यों है। सिंह ने कहा की मोदी सरकार हिटलरशाही की नीति पर चल रही है। सिंह ने कहा की संविधान ने हमें संघर्ष करने का अधिकार दिया है हम सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। सिंह ने कहा की किसान आंदोलन और तेज होगा।इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,बच्चा सिंह,बैजू राय,जमाल हस्नैन डंपु,जिशान अहमद अंसारी,सैफ नवाज,नकुल राय,अजय ओझा,चमचम तिवारी,सन्नी तिवारी,आलोक राय सोनू,राहुल यादव,आदित्य चौबे,रामजी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story