×

विकास दुबे एंकाउंटर: मार गिराने पर सैंड आर्टिस्ट का सैल्यूट, हर कोई देखता रह गया

विकास दूबे के मुठभेड़ में मार गिराने से उत्तर प्रदेश में अपराध के एक काले अध्याय का पुलिस ने अंत कर दिया है। आने वाले समय में अपराधियों के लिए एक सबक होगा।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 1:07 PM GMT
विकास दुबे एंकाउंटर: मार गिराने पर सैंड आर्टिस्ट का सैल्यूट, हर कोई देखता रह गया
X

बलिया: दुर्दांत अपराधी विकास दूबे को मुठभेड़ में मार गिराने की कार्रवाई को लेकर मशहूर सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए आज रेत पर उकेरकर पुलिस को अनूठे अंदाज में बधाई दी है।

सैंड आर्टिस्ट ने अपनी कला के जरिए किया यूपी पुलिस को सलाम

बलिया जिले के राजा का गांव खरौनी के रहने वाले रूपेश सिंह ने आज अपने गांव खरौनी में अपनी अनुपम कृति को उत्तर प्रदेश पुलिस को समर्पित किया है। उन्होंने लिखा है 'सैल्यूट टू यूपी पुलिस'। उन्होंने इसके साथ ही लिखा है, 'ए मेसेज टू द सोसाइटी'। उन्होंने कहा कि कानपुर में विकास दूबे ने जिस तरह से पुलिस के साथ खून की होली खेली थी। उसके बाद से आम जनता की इच्छा थी कि जल्द से जल्द विकास दूबे को सजा मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस के भारी दबाव के परिणामस्वरूप विकास दूबे को आत्मसमपर्ण अथवा गिरफ्तार कराना पड़ा।

ये भी पढ़ें- विकास दुबे एनकाउंटर: कांग्रेस ने उठाए सवाल, शिवसेना बोली ना बहाएं आंसू

विकास दूबे के मुठभेड़ में मार गिराने से उत्तर प्रदेश में अपराध के एक काले अध्याय का पुलिस ने अंत कर दिया है। यह आने वाले समय में अपराधियों के लिए एक सबक होगा। वह इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का अभिनन्दन करते हैं। पुलिस ने अपनी कार्रवाई से आम लोगों का दिल जीत लिया है। उल्लेखनीय है कि आर्टिस्ट रूपेश में अंदर का कलाकार जुनून की तरह भरा पड़ा है। उनकी इच्छा विश्व रिकार्ड बनाने की है। इसके लिए उन्होंने अजीब निर्णय कर लिया है। उन्होंने तय किया है कि जब तक वह अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड नही कर लेते तब तक वह अपनी दाढ़ी नही बनाएंगे।

बीते दिनों सोनू सूद की तस्वीर बना कर आए थे चर्चा में

रूपेश ने पिछले दिनों चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को रेत पर आकृति बनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया था। उन्होंने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक अनुपम कलाकृति समर्पित किया था। रूपेश ने छठवां विश्व योगा दिवस भी अनूठे अंदाज में मनाया था। रूपेश हाल ही में आर्ट कलाकार सोनू सूद की कलाकृति बनाकर खासे चर्चित रहे हैं।

ये भी पढ़ें- यहां तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 222 पुलिसकर्मी आए चपेट में

रेत पर उकेरकर बनायी गई आकृति को देखकर सोनू सूद मुग्ध हो गए थे तथा उन्होंने ट्वीट कर रूपेश से वाराणसी में मिलने तथा साथ चाय पीने व पान खाने का वायदा किया था। रूपेश ने पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी माही के जन्मदिन पर अनोखी कलाकृति रेत पर उकेरकर समर्पित किया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुण्यतिथि पर भी पिछले दिनों चंद्रशेखर का चित्र बनाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया था।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

Newstrack

Newstrack

Next Story