×

विकास दुबे एनकाउंटर: कांग्रेस ने उठाए सवाल, शिवसेना बोली ना बहाएं आंसू

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मार गिराया गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई है।

Shreya
Published on: 10 July 2020 12:42 PM GMT
विकास दुबे एनकाउंटर: कांग्रेस ने उठाए सवाल, शिवसेना बोली ना बहाएं आंसू
X

नई दिल्ली: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मार गिराया गया है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्षी दल इस मुठभेड़ पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर आंसू बहाने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही राउत ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि पुलिस की कार्रवाई पर सवाल क्यों खड़े किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 15 दिन लॉकडाउन: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या खुला-क्या बंद

वर्दी पर हमला करने का मतलब, कोई कानून या व्यवस्था नहीं है

शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी। वर्दी पर हमला करने का मतलब है कि कोई कानून या व्यवस्था नहीं है। राज्य पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई करना जरूरी है, चाहे वह महाराष्ट्र हो या फिर उत्तर प्रदेश। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में मारे जाने के बाद आंसू बहाने की आवश्यता नहीं है। पुलिस कार्रवाई पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं?

यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटरः सवाल उठे हैं-उठेंगे भी, लेकिन सच ये है दुर्दांत का हो गया अंत

विपक्षी दलों ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि विपक्षी दलों ने मुठभेड़ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। इस मामले में सपा से लेकर कांग्रेस और बसपा ने भी सरकार पर हमला बोला है।

प्रिंयका गांधी

प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?



राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी ने अपने शायराना अंदाज में इस मामले पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कई जवाबों से अच्छी है ख़ामोशी उसकी, न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली।



अखिलेश यादव

वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। अखिलेश ने अपने ट्वीट में उस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सवाल उठाए हैं, जिसमें विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाया गया था।



यह भी पढ़ें: देश का पहला एनकाउंटर: यहां हुई थी मुठभेड़, इस माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन

इस तरह मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

बता दें कि कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों के मुख्य आरोपी विकास दुबे को यूपी पुलिस उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद कानपुर वापस ला रही थी। तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस मौके का फायदा उठाकर गैंगस्टर विकास घायल पुलिसकर्मी की पिस्तौल लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।

यह भी पढ़ें: 12th का रिजल्ट जारी: 96.84 फीसदी बच्चे हुए पास, जानें क्या है इस बार खास

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story