×

Ballia News: जिले में महफूज नहीं मासूम, आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, 10 वर्षीय बालक के साथ अश्लीलता

Ballia News: जनपद में बच्चों के साथ हैवानियत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में रिश्ते के ताऊ ने एक आठ साल की बालिका के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 29 May 2023 6:50 PM GMT
Ballia News: जिले में महफूज नहीं मासूम, आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, 10 वर्षीय बालक के साथ अश्लीलता
X
आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, 10 वर्षीय बालक के साथ अश्लीलता: Photo- Social Media

Ballia News: जनपद में बच्चों के साथ हैवानियत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में रिश्ते के ताऊ ने एक आठ साल की बालिका के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी तरफ बैरिया थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक साधू वेशधारी व्यक्ति ने एक दस वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया।

मासूम जिसे कहती थी ताऊ, उसी ने किया रिश्तों को शर्मसार

जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक आठ साल की बालिका के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने रविवार को बालिका के रिश्ते के ताऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक आठ साल की बालिका की मां की तहरीर पर उसके रिश्ते के ताऊ 40 वर्षीय सरल गौड के खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप व पास्को एक्ट की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। सिकंदरपुर थाना के प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि बालिका की मां ने तहरीर में उल्लेख किया है कि सरल गौड़ ने आठ साल की बालिका के साथ छेड़खानी की। बालिका ने शनिवार को इस घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बैरिया थाना क्षेत्र के ही एक गांव से एक माह पूर्व एक 17 वर्षीया किशोरी को अगवा कर बिहार ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीन दिन पहले ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी गत 23 अप्रैल को सुबह लापता हो गई। किशोरी के भाई ने तहरीर दी कि उसकी बहन कम्प्यूटर सीखने के लिए घर से गई तथा इसके बाद घर नहीं लौटी।

मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए जानकारी हुई कि किशोरी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में है। पुलिस ने पताही थाना क्षेत्र में छापेमारी कर किशोरी को अजीत कुमार सिंह के पास से बरामद किया। किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र का रहने वाला अजीत कुमार सिंह उसे अगवा कर पूर्वी चंपारण ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

पढ़ाने का झांसा देकर अश्लील हरकतें

जनपद में ही एक अन्य मामला बैरिया से सामने आया, यहां के एक गांव के रहने वाले एक दस वर्षीय बालक को गत को बरमेश्वर वर्मा नामक 40 वर्षीय साधू वेशधारी व्यक्ति जलेबी खिलाने का बहाना बनाकर एक स्थान पर ले गया। वहां पर उसे पढ़ाने का झांसा देकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा तथा अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस उपाधीक्षक बैरिया मोहम्मद उस्मान ने सोमवार को बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर बरमेश्वर वर्मा के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता व पास्को एक्ट की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बरमेश्वर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Karuna Sindhu Singh

Karuna Sindhu Singh

Next Story