×

Barabanki News: कृषि मंत्री ने ‘INDIA’ को बताया ‘भ्रष्टाचारियों का जमघट’, कहा- गठबंधन बनाकर भारत को कर रहे बदनाम

Barabanki News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर के किसानों के लिए सम्मान निधि की 14वीं किश्त जारी की। 14वीं किश्त के रूप में आज उत्तर प्रदेश के एक 86 करोड़ किसानों के खाते में 4167 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई।

Sarfaraz Warsi
Published on: 27 July 2023 9:48 AM GMT
Barabanki News: कृषि मंत्री ने ‘INDIA’ को बताया ‘भ्रष्टाचारियों का जमघट’, कहा- गठबंधन बनाकर भारत को कर रहे बदनाम
X
PM Kisan Samman Nidhi Yojna, Barabanki

Barabanki News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर के किसानों के लिए सम्मान निधि की 14वीं किश्त जारी की। 14वीं किश्त के रूप में आज उत्तर प्रदेश के एक 86 करोड़ किसानों के खाते में 4167 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। इसके अलावा पीएम मोदी ने 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र और यूरिया गोल्ड का शुभारंभ किया। इस मौके पर बाराबंकी के कुरौली में किसान समृद्धि केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने यहां किसानों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा संबोधन सुना। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

एनडीए की सरकार में भारत की उज्जवल तस्वीर बनी

कृषि मंत्री ने कहा कि एनडीए ने देश को नई दिशा दी है और पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत देश दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। जबकि भ्रष्टाचारियों का जमघट गठबंधन के रूप में इकट्ठा होकर इंडिया के नाम को बदनाम कर रहा है। 9 साल के छोटे से कार्यकाल में एनडीए की सरकार में भारत की यह नई तस्वीर बनी है। जो लोग भ्रष्टाचार, परिवारवाद और घोटालों में लिप्त हैं, वह लोग इकट्ठा होकर इंडिया के नाम को बदनाम करने के लिए गठबंधन बना रहे हैं। देश की जनता ऐसे लोगों को जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ऐसे लोगों के जमघट को पहले भी खारिज कर चुकी है और आगे भी नकार देगी।

देश में परिवर्तन पीएम मोदी लेकर आए

इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज एक बटन दबाते ही पूरे देश के किसानों के खाते में सम्मान निधि की किश्त पहुंच रही है। देश ने यही परिवर्तन पीएम मोदी लेकर आए हैं। पीएम मोदी ने किसानों के हित में तमाम काम किए हैं। उन्होंने एनपीके, डीएपी और यूरिया के रेट बढ़ने नहीं दिए। जबकि इसके लिए सरकारी खजाने पर हर साल सवा तीन लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

किसानों को अपनी फसल और उत्पादों का अच्छा मूल्य मिल रहा

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान समृद्धि केंद्रों पर एक ही छत के नीचे किसानों की सारी जरूरतें पूरी हो रहीं हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करके बड़ा काम किया है। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों का ही नतीजा है कि आज किसानों को अपनी फसल और उत्पादों का अच्छा मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, मजदूरों और वंचित समाज के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। वहीं इस दौरान सम्मान निधि की 14वीं किश्त पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इसके लिए सरकार का धन्यवाद किया।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story