×

Barabanki News: बाराबंकी में अब दिखने लगी भाजपा में गुटबाजी, प्रदेश महामंत्री के जन्मदिन पर नहीं दिखे सांसद, जिलाध्यक्ष

Barabanki News: जिले से बीजेपी सांसद, जिलाध्यक्ष व जिले के मौजूदा बीजेपी विधायक कार्यक्रम में नहीं दिखे। बताया जा रहा है कि बाराबंकी में अब सपा के बाद भाजपा में भी गुटबाजी दिखने लगी है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 14 Aug 2023 9:52 AM GMT
Barabanki News: बाराबंकी में अब दिखने लगी भाजपा में गुटबाजी, प्रदेश महामंत्री के जन्मदिन पर नहीं दिखे सांसद, जिलाध्यक्ष
X
Barabanki News (photo: social media )

Barabanki News: बाराबंकी में भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने अपना जन्मदिन मनाया। प्रियंका सिंह रावत ने अपने बाराबंकी के श्रीराम वाटिका आवास पर केक काटा। इस दौरान जिले से बीजेपी सांसद, जिलाध्यक्ष व जिले के मौजूदा बीजेपी विधायक कार्यक्रम में नहीं दिखे। बताया जा रहा है कि बाराबंकी में अब सपा के बाद भाजपा में भी गुटबाजी दिखने लगी है। 2014 में प्रियंका सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में टिकट कटने के बाद उपेंद्र सिंह रावत ने अपनी जीत दर्ज की थी। यदि बाराबंकी में भाजपा के दो गुटों हुए तो इसका फर्क 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

दरअसल 2014 में बाराबंकी से भाजपा सांसद बनी प्रियंका सिंह रावत का पार्टी ने 2019 में टिकट काट दिया था। जबकि मौजूदा सांसद प्रियंका रावत टिकट के लिए दावेदारी कर रही थीं। पार्टी ने जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक उपेंद्र सिंह रावत को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। जिसमें उपेंद्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की थी। टिकट कटने के दौरान प्रियंका सिंह रावत के सुर पार्टी के खिलाफ बगावती देखने को मिले थे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कुछ दिनों बाद पार्टी ने प्रियंका सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री बना दिया। लेकिन प्रियंका सिंह रावत कहीं न कहीं जिले के संगठन से नाराज रही है।

जिला संगठन से पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत की ज्यादा नहीं बनी

बताया जा रहा है कि इसी के चलते जिला संगठन से पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत की ज्यादा नहीं बनी। प्रियंका सिंह रावत एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहीं हैं। वहीं जिले से बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत भी अपने कार्य को लेकर जनता के बीच डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसी गुटबाजी के चलते प्रियंका सिंह रावत के जन्मदिन पर जिला संगठन के लोग और मौजूदा सांसद व विधायक नहीं पहुंचे।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story