Barabanki News: महिला के साथ अमानवीय सलूक, मारपीट कर झाड़ियों में फेंका, बाइक से उठाकर ले गए

Barabanki News: जनपद में बेखौफ बदमाशों की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। दबंगों ने पहले महिला को पीटा, फिर अपने घर उठा ले गए। मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया, पुलिस ने आनन-फानन में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 5 Jun 2023 11:41 AM GMT
Barabanki News: महिला के साथ अमानवीय सलूक, मारपीट कर झाड़ियों में फेंका, बाइक से उठाकर ले गए
X
महिला के साथ अमानवीय सलूक, बाराबंकी

Barabanki News: जनपद में बेखौफ बदमाशों की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। दबंगों ने पहले महिला को पीटा, फिर अपने घर उठा ले गए। मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया, पुलिस ने आनन-फानन में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते गांव की कुछ दबंगों ने एक महिला को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया। जब दबंगों का इससे भी मन नहीं भरा तो इन बेखौफ दबंगों ने महिला को झाड़ियों से उठाया और बाइक से अपने घर लेकर चले गए। दबंगों ने महिला को घर ले जाकर फिर बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान पीड़ित महिला के बच्चों ने अपनी छत से इन बदमाशों की दबंगई का वीडियो बना लिया, अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों पर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

30 हजार के लेनदेने पर बढ़ा विवाद

पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के भटगवां गांव का है। यहां 30 हजार रुपयों के लेनदेन को लेकर रंजिश चल रही थी। इस मारपीट का आरोप राहुल मिश्रा, विपिन मिश्रा, सेहित मिश्रा व प्रेम प्रकाश पर लगा है। बताया जा रहा है कि गांव की एक 28 वर्षीय महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। वह शौच के लिए अपने शौचालय में बैठी हुई थी। इसी दौरान यह दबंग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद इन दबंगों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर महिला को लाठी-डंडों से जमकर पीटा और झाड़ियों में फेंक दिया। पीड़ित महिला के बच्चों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस और अपने पिता को दी। जिसके बाद महिला को इन दबंगों के चंगुल से मुक्त कराकर बचाया जा सका।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story