×

Barabanki News: अर्धनग्न हालत में महिला का झाड़ियों में मिला शव, नहीं हो पा रही शव की शिनाख्त

Barabanki News: लोगों ने झाड़ियों में महिला का शव देख पुलिस को दी सूचना । सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

Sarfaraz Warsi
Published on: 13 Jun 2023 5:50 AM GMT (Updated on: 13 Jun 2023 7:55 AM GMT)
Barabanki News: अर्धनग्न हालत में महिला का झाड़ियों में मिला शव, नहीं हो पा रही शव की शिनाख्त
X
Barabanki News (photo: social media )

Barabanki News: बाराबंकी जिले में एक महिला का झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला है। महिला का झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। महिला कौन है और उसकी हत्या कैसे हुई अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न हालत में शव देखा जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। झाड़ियों में महिला का शव होने की सूचना से स्थानीय थाने की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहन छानबीन की, जिसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेजा है। वहीं पुलिस महिला के शव की शिनाख्त में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पूरा मामला बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भानपुर कोठी चौराहे के पास का है। यहां मंगलवार की सुबह खेत पर काम के लिए निकले स्थानीय लोगों को झाड़ियों में एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव पड़ा होने की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने इसकी सूचना रामसनेहीघाट पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस और रामसनेहीघाट क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान मौके पर पहुंचे।

महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही

मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला की मौत कई दिन पहले हुई है। क्योंकि अब महिला का शव सड़ने लगा है, इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत कई दिन पहले हुई है और उसे यहां लाकर छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह रोज इस रास्ते से निकलते हैं, दो-तीन दिन पहले यहां पर शव नहीं था। आज उन्हें झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल और शव की शिनाख्त में जुटी है।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story