×

सिद्धार्थनगर पहुंचे शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी ने आज अपने गृह जनपद के प्राथमिक विद्यालय पोखरभिटवा का औचक निरीक्षण किया।

Ashiki
Published on: 1 March 2021 1:18 PM GMT
सिद्धार्थनगर पहुंचे शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
X

सिद्धार्थनगर: प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी ने आज अपने गृह जनपद के प्राथमिक विद्यालय पोखरभिटवा का औचक निरीक्षण किया। बताते चलें आज करीब 1 साल के बाद प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय कोविड 19 आने के बाद खुले हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कोविड के बाद आज खुले बेसिक के विद्यालयों की हकीकत जानने अचानक प्राथमिक विद्यालय पोखरभिटवा पहुँचे। विद्यालय पर मंत्री के अचानक पहुँचने से हड़कम्प मच गया।

ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

छात्रों से मिले शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री यहां पहुँच कर पहले विद्यालय के छात्रों रूबरू हुये। उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने विद्यालय आये छात्र छात्राओं को कोविड के नियमो का पालन करते हुये विद्यालय में पढ़ने आने को कहा। कोविड 19 नियमो का पाठ भी मंत्री ने छात्र छात्राओं को पढ़ाया। मंत्री ने विद्यालय के छात्र छात्राओं का ध्यान रखने के भी निर्देश अध्यापकों को दिये मंत्री ने अध्यापकों से कहा कि आप लोग भी ध्यान दे और जागरूक करते रहे ताकि बच्चे मास्क जरूर लगाये।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-01-at-17.16.29.mp4"][/video]

शिक्षा मंत्री ने छात्र छात्राओं के लिये बन रहे दोपहर के भोजन को खुद खा कर गुणवत्ता भी जाँची।बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज पहले दिन स्कूल खुला है बच्चो की उपस्थिति कितनी है अभिभावकों का रुख क्या है स्कूल में तैयारियां क्या है देख कर अच्छा लगा कि सारे बच्चे थोड़ी थोड़ी दूरी बनाकर बैठे हुये है।मास्क लगाये हुये है। बच्चे है कभी कभी उतार देते है शिक्षको से कहा है कि लगातार ये अनुरोध करते रहे कि बच्चे मास्क लगाये। रसोई में जो खाना बन रहा है वो साफ सफाई के साथ बने।

ये भी पढ़ें: रोजगार पर बोले अजय कुमार लल्लू, युवाओं को मिल रही लाठी और मुकदमें

बिल्कुल हीलाहवाली न बरती जाये। सैनेटाइजर स्कूलों में रखा जाये। समय समय पर बच्चो के हाथ सैनेटाइज किये जायें।मैने आज ये दौरा शुरू किया है कही न कही अब अक्सर विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा। मेरे अलावा प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय अधिकारी भी अब रोज ही कही न कही निरीक्षण करेंगे।

रिपोर्ट: इंतज़ार हैदर

Ashiki

Ashiki

Next Story