×

शाहजहांपुर: अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

बड़े पैमाने पर अवैध असलहा बनाने का काम चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। पुलिस ने मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ashiki
Published on: 1 March 2021 12:55 PM GMT
शाहजहांपुर: अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार
X
शाहजहांपुर: अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर: नदी किनारे 2 अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी, जहां बड़े पैमाने पर अवैध असलहा बनाने का काम चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। पुलिस ने मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों अवैध शस्त्र फैक्ट्री से असलहा बनाने के उपकरण और भारी तादाद में बने अधबने तमंचे बरामद किए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: बाराबंकी पुलिस ने फेर रखा है मुँह, गरीबों के साथ हो रहा अन्याय, जानिए पूरा मामला

बड़ी तादाद में तैयार किया जा रहा था अवैध असलहा

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के नदी किनारे जंगल में 2 शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी। जहां बड़ी तादाद में अवैध असलहा तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर एक साथ छापेमारी की तो, मौके से दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मौके से पुलिस ने भारी तादाद में बने और अधबने तमंचे, तमंचे के उपकरण बरामद किए है।

बताया जा रहा है कि, नदी किनारे पिछले लंबे समय से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी। जंगलों में होने के कारण पुलिस को भनक नही लग पाई थी। पंचायत चुनाव करीब आते ही अवैध असलाह की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में बड़ी तादाद में अवैध तमंचे तैयार किए जा रहे थे। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: बिकरू कांड: विकास दुबे के 7 मददगार गिरफ्तार, असलहों का जखीरा बरामद

एसपी एस आनन्द का कहना है कि, एक ही थाना क्षेत्र से 2 अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। 2 आरोपियों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट: आसिफ अली

Ashiki

Ashiki

Next Story