×

आप भी बनना चाहते हैं BJP का सदस्य, तो बस करना होगा ये काम

अगर आप दुनिया में कहीं भी हो और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को पसन्द करते हुए भाजपा से जुडकर पार्टी के सदस्य बनना चाहते हो तो बस आपको एक मिसकाल करना होगा। पार्टी ने विश्वभर के लिए ऐसी व्यवस्था की है। यह दुनिया का अनूठा अभियान है।

Dharmendra kumar
Published on: 6 July 2019 4:39 PM GMT
आप भी बनना चाहते हैं BJP का सदस्य, तो बस करना होगा ये काम
X

लखनऊ: अगर आप दुनिया में कहीं भी हो और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को पसन्द करते हुए भाजपा से जुडकर पार्टी के सदस्य बनना चाहते हो तो बस आपको एक मिसकाल करना होगा। पार्टी ने विश्वभर के लिए ऐसी व्यवस्था की है। यह दुनिया का अनूठा अभियान है। आज इस कार्यक्रम की शुरूआत जहां प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में की, वहीं यूपी के कई जिलों में योगी सरकार के मंत्रियों ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें...कर्नाटक: कांग्रेस-JDS के 13 विधायकों का इस्तीफा, BJP बोली- सरकार बनाने को तैयार

प्रदेश सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी आज अलग-अलग जिलों में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में आम-जन को भाजपा से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया।

यह भी पढ़ें...”कर्नाटक में सियासी संकट BJP की साजिश, गिराना चाहती है कांग्रेस-JDS की सरकार”

पार्टी द्वारा आज से शुरू किये गए सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी देते हुए प्रदेश सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी द्वारा आज से शुरू की जा रही सदस्यता का मूलमंत्र ‘‘सर्व स्पर्शी भाजपा, सर्व व्यापी भाजपा‘‘ है। आज से प्रारम्भ सदस्यता का अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। सदस्यता अभियान के अन्र्तगत कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्डकाॅल देकर पार्टी का सदस्य बन सकता है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story