×

रामलला के दरबार में इस बार भी भव्य रूप से मनेगा दीपोत्सव

भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रत्येक वर्ष दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीवाली मनाई जाती है। इस दीपोत्सव तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है।

Newstrack
Published on: 23 Oct 2020 12:01 PM GMT
रामलला के दरबार में इस बार भी भव्य रूप से मनेगा दीपोत्सव
X
रामलला के दरबार में इस बार भी भव्य रूप से मनेगा दीपोत्सव (photo by social media)

अयोध्या: अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाने वाला दीपोत्सव इस बार भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पर दीप जलाएंगे। कोरोना काल में भी रामलला के दरबार में भव्य दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:संतान के लिए दुआ पढ़ने के बहाने औरतों के कपड़े उतरवाता था ये बाबा, पुलिस ने दबोचा

भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रत्येक वर्ष दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीवाली मनाई जाती है

भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रत्येक वर्ष दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीवाली मनाई जाती है। इस दीपोत्सव तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस साल भले ही कोरोना की मार दुनिया सहित भारत झेल रहा है, लेकिन दीपोत्सव का उत्साह इस बार कम नहीं होगा। 500 वर्ष बाद इस बार रामलला के दरबार में भी भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें आयोजन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

ayodhya-deepotsav ayodhya-deepotsav (photo by social media)

वर्ष 2017 से लेकर प्रत्येक वर्ष दीपावली के मौके पर दीपोत्सव सरकार करती है

वर्ष 2017 से लेकर प्रत्येक वर्ष दीपावली के मौके पर दीपोत्सव सरकार करती है। इस बार चौथा दीपोत्सव 12 नवंबर से लेकर 16 नवंबर के बीच अयोध्या में राम की पैड़ी परिसर में आयोजित होगा। हर वर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 3 दिनों तक पूरे नगर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और इसके बाद मुख्य कार्यक्रम चौथे दिन आयोजित होता है। जब भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है और सरयू तट के किनारे असंख्य दीप जलाए जाते हैं। इस वर्ष भी कुछ इसी तरह का कार्यक्रम करने की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:बमबारी से गूँजा देश: भयानक हमले से थर्राई सेना, हर तरफ मौत का तांडव

खास बात यह है कि इस बार राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही यह आयोजन भी बेहद खास होगा। इस आयोजन को बेहद भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना काल को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस बार सभी के चेहरे पर मास्क होगा और निर्देश होगा कि सभी लोग दूरी बनाते हुए दीपोत्सव में शामिल हों। यह पहला मौका होगा जब दीपोत्सव के दौरान रामलला के दरबार में भी भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में शामिल होने से पूर्व रामलला के दरबार में दीप प्रज्वलित कर दिवाली मनाएंगे।

अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story