×

सस्ते में घूमें इस जगह, मिलेगा ठंड का भरपूर मजा

सर्दियों के मौसम में घूमने में आपको एक अलग ही मजा मिल सकता हैं। सर्दियों का मौसम साल का ऐसा वक्त होता हैं, जिसमें आप घूमने का भरपूर मजा लें सकते है।

Roshni Khan
Published on: 12 Jan 2020 6:28 AM GMT
सस्ते में घूमें इस जगह, मिलेगा ठंड का भरपूर मजा
X

लखनऊ: सर्दियों के मौसम में घूमने में आपको एक अलग ही मजा मिल सकता हैं। सर्दियों का मौसम साल का ऐसा वक्त होता हैं, जिसमें आप घूमने का भरपूर मजा लें सकते है। इस सर्दी के मौसम में घूमने के लिए आप ठंड का इंतजार करते है। ठंड के मौसम में बर्फ वाली जगह पर घूमने का अलग ही आनंद मिलता है। भारत में बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर नवंबर के महीने से ठंड की शुरुआत होने लगती हैं। ऐसे में आपको अगर घूमने का मन कर रहा हैं तों, हम आपको घूमने की कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप ठंड में भी एन्जॉय कर सकते हैं, तों चलिए आज हम आपको उन जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:लालू की पार्टी में ‘दरार’: बिहार चुनाव से पहले मचा घमासान, अब क्या होगा RJD में…

अंडमान द्वीप समूह

ये एक ऐसी जगह हैं जहां पर आपको सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। ये जगह ठंड के मौसम में घूमने के लिए किसी भी स्वर्ग से कम नही हैं। यहां पर घूमने में आपको सुकून और शांति मिलेगी। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह है जो 572 छोटे और एक बड़े द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। यहां पर कुछ लोग रहते हैं।

आपको बता दें कि, इस द्वीप को “गार्डन ऑफ ईडन” के नाम से भी जाना जाता हैं। इस स्थल पर आपको जगह-जगह पर घने पेड़ और जीव जंतु व साथ ही समुंद्री जीवन की अलग-अलग प्रजातियां देकने को मिल सकती हैं। अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां बनाने की सोच रहे हैं तो ये सबसे बेहतर जगह हैं।

यहां के घर और होटल बहुत ही खूबसूरत होते है

अगर हम बात करे समुंद्री तट पर बने घर और होटलों की तों, यहां के घर और होटल बहुत ही खूबसूरत होते है। यहां पर स्थित पानी के नीचे की दुनिया को देख सकते हैं। जो बाहर की दुनिया से बहुत ही अलग हैं, इस अलग दुनिया को देखने का मौका आप पा सकते हैं। अंडमान पर 'हैवलॉक द्वीप' बहुत ही आकर्षण है, इस द्वीप की खूबसूरती लोगों कों अपनी ओर आकर्षण करती हैं। सर्दियों के मौसम में अगर आप घूमने के लिए अंडमान द्वीप पर जाना चाह रहे है। तों इस मौसम के महीनें में जाना आपकी लिए बहुत ही लाभकारी होगा।

यहां पर खाने की चीजों के बारे में बात करे तों इस द्वीप पर समुंद्र से जुड़ी चीजें ही खाने के लिए मिलती हैं। यहां पर मछली का प्रचलन अधिक हैं इस द्वीप पर मछली, केकड़ा, झींगा, लॉबस्टर जैसी चीजों को समुद्री भोजन का अच्छा स्त्रोत मना जाता है।

ये भी पढ़ें:शाह की जगह लेंगे जेपी नड्डा, संभालेंगे बीजेपी की कमान, इस दिन हो सकती है ताजपोशी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अंडमान निकोबार में एक अबरदीन बाज़ार के नाम से मरीना पार्क हैं जहां पर आपकों गोल गप्पे, समोसे, पकोड़े, मोमोज़, चटपटी चाट जैसी खाने की चीजों के लिए मिलती हैं। यहां का शाकाहारी खाना भी काफी अच्छा है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story