×

हैवानियत से हिला देश: हर तरफ दिख रहा खून, रेत दिया गया गला रे

स्थानीय थानाक्षेत्र के बदरी गांव में आठ साल के बच्चे की सोमवार को गला रेतकर हत्या कर दी गया। वह धान ओसाई के कार्य में लगे दादा-दादी के साथ घर से थोड़ी दूर गया था। मड़हे में पानी पीने गया, उसी समय उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Newstrack
Published on: 16 Nov 2020 2:00 PM GMT
हैवानियत से हिला देश: हर तरफ दिख रहा खून, रेत दिया गया गला रे
X

गोपीगंज, भदोही: स्थानीय थानाक्षेत्र के बदरी गांव में आठ साल के बच्चे की सोमवार को गला रेतकर हत्या कर दी गया। वह धान ओसाई के कार्य में लगे दादा-दादी के साथ घर से थोड़ी दूर गया था। मड़हे में पानी पीने गया, उसी समय उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें: फायरिंग से कांपा बनारस:ताबड़तोड़ चलती रही गोलियां, वायरल वीडियो से होगी कार्रवाई

शव को चादर से ढक कर फरार

बदरी गांव निवासी रामकेवल हरिजन राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार को वह किसी कार्य से बाहर गए थे। पत्नी दवा लेने के लिए बाजार गई थी। उनका पुत्र परमेश्वर उर्फ बब्बू धान ओसाई कार्य में लगे दादा-दादी के साथ था। दोपहर में वह पानी पीने के लिए अपने मड़हे में गया। किसी ने वहीं पर गला रेतकर हत्या कर दी। और शव को चादर से ढक कर फरार हो गया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/WhatsApp-Video-2020-11-16-at-16.30.15.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: मोदी की नीतीश को बधाईः मिलेगी हर मदद, खुशहाल बिहार है लक्ष्य

जानकारी मिलने के पहुंची पुलिस

काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो दादा दादी परेशान होकर मड़हे में वापस लौटे तो वहीं पर खूब सना हुआ उसका शव चारपाई पर पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हर संभव प्रयास कर कातिल तक पहुंचेंगे उसे अवश्य सजा मिलेगी। कहा छानबीन चल रही है। मामले का शीघ्र खुलासा होगा।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/WhatsApp-Video-2020-11-16-at-16.30.16.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया कमाल, अफरीदी का खुला रह गया मुंह

रिपोर्ट: उमेश सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story