×

बनेगा भव्य राम मंदिर: जानें किसने क्या कहा इस बड़े फैसले पर

देश के सबसे पुराने केस में आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अयोध्या के रामजन्मभूमि विवाद केस में सबसे बड़ा और अंतिम फैसला आया है कि विवादित स्थल पर ही मंदिर बनेगा। कोर्ट ने राम लला के पक्ष में फैसला सुनाया है।ये बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला है।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Nov 2019 6:15 AM GMT
बनेगा भव्य राम मंदिर: जानें किसने क्या कहा इस बड़े फैसले पर
X

नई दिल्ली : देश के सबसे पुराने केस में आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अयोध्या के रामजन्मभूमि विवाद केस में सबसे बड़ा और अंतिम फैसला आया है कि विवादित स्थल पर ही मंदिर बनेगा। कोर्ट ने राम लला के पक्ष में फैसला सुनाया है। ये बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला है। अयोध्या में ये विवाद सदियों से चला आ रहा था। लेकिन इस ऐतिहासिक दिन पर देश के बड़े-बड़े नेताओं के साथ ही अन्य यूजर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। इसी के साथ ही हम आपको बताते है कि इस मुद्दे पर किसने कैसे दी अपनी प्रतिक्रिया।

ये भी देखें... अयोध्या: राम मंदिर पर SC का बड़ा फैसला, विवादित स्थल रामलला का

ये हैं ट्वीट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी -

पीएम मोदी राम मंदिर फैसले पर ट्वीट कर कहा - यह फैसला न्यायिक प्रक्रियाओं में जन सामान्य के विश्वास को और मजबूत करेगा। हमारे देश की हजारों साल पुरानी भाईचारे की भावना के अनुरूप हम 130 करोड़ भारतीयों को शांति और संयम का परिचय देना है। भारत के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की अंतर्निहित भावना का परिचय देना है।



गृहमंत्री अमित शाह -

फैसले के आने पर गृहमंत्री अमित शाह के कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूँ।



उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -

सीएम योगी ने अयोध्या फैसले पर ट्वीट कर कहा- माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत है, देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें, उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह -

अयोध्या फैसला आने के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि "यह एक ऐतिहासिक और ऐतिहासिक फैसला है।"

मायावती -

मायावती ने ट्वीट कर कहा- अयोध्या प्रकरण अर्थात रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद के सम्बंध में फैसले पर इंतजार की घड़ी समाप्त हुई जिसपर आज मानीनय सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय सुनाया जाने वाला है। सभी लोगों से पुनः अपील है कि वे कोर्ट का फैसला स्वीकार करें व इसका सम्मान करें तथा शान्ति बनाए रखें।



डॉ॰ सुब्रह्मण्यम् स्वामी -

डॉ॰ सुब्रह्मण्यम् स्वामी ने अपने ट्विटर अकांउट पर राम मंदिर फैसला आने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बता दें कि सुब्रह्मण्यम स्वामी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वे सांसद के अतिरिक्त 1990-91 में वाणिज्य, विधि एवं न्याय मन्त्री और बाद में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग के अध्यक्ष भी रहे।



वीरेंद्र सहवाग -

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला दिए जाने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। सहवाग ने ट्विटर पर भगवान श्रीराम की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "श्रीराम, जय राम, जय जय राम।



वैसे तो हर किसी की नजर अयोध्या फैसले पर टिकी थी, पर ऐसे में पूरे भारत के साथ बॉलीवुड के सेलेब्स को भी बेस्रबी से इंतजार था। फैसला आने के बाद राइटर,जज और अभिनेताओं ने इस मामले पर अपना विचार रखा है, ऐसे में चेतन भगत ने अपने फैंस को शांति का संदेश देते हुए लिखा है, जो भी हो, कोई भी भगवान शांति भंग नहीं चाहता है, इसे इसी तरह से रखें, अयोध्या।







जयवीर शेरगिल -

जयवीर शेरगिल की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अब न फैला पाएगा कोई उन्माद न होगा कोई विवाद | ऐतिहासिक विवाद का ऐतिहासिक फैसला। इनके बारे में बता दें कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक प्रैक्टिसिंग वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंधित राजनीतिज्ञ हैं।



ऐसे ही कई दिग्गजों ने इस फैसले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।







Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story