×

रायबरेली में भारत बंद: दिखा मिला जुला असर, हाउस अरेस्टिंग के बाद बोले सपा नेता

मनोज पाण्डेय ने कहा कि आज किसान इतने संकट में हैं की 9 रूपए किलो गेहूं बेचकर 45 रूपए किलो वो आलू खरीद रहा हैं। तो जो लोग आज किसानो की हंसी उड़ा रहे हैं,

Newstrack
Published on: 8 Dec 2020 9:18 AM GMT
रायबरेली में भारत बंद: दिखा मिला जुला असर, हाउस अरेस्टिंग के बाद बोले सपा नेता
X
रायबरेली में भारत बंद: दिखा मिला जुला असर, हाउस अरेस्टिंग के बाद बोले सपा नेता (PC: social media)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भारत बंद के दौरान मिला जुला असर देखने को मिला। पुलिस ने पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार से सपा विधायक व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज पाण्डेय को घर पर ही नजर बंद कर दिया। आनन-फानन में मनोज पाण्डेय ने प्रेसवार्ता बुलाई जहां उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें:किसान आन्दोलन पर केंद्र और विपक्ष में छिड़ी जुबानी जंग, यहां पढ़ें किसने क्या कहा?

आज किसान इतने संकट में हैं की 9 रूपए किलो गेहूं बेचकर 45 रूपए किलो वो आलू खरीद रहा हैं

raebareli-protest raebareli-protest (PC: social media)

मनोज पाण्डेय ने कहा कि आज किसान इतने संकट में हैं की 9 रूपए किलो गेहूं बेचकर 45 रूपए किलो वो आलू खरीद रहा हैं। तो जो लोग आज किसानो की हंसी उड़ा रहे हैं, उनकी बेबसी और गरीबी की हंसी उड़ा रहे हैं समय आने पर ये किसान जो इस देश की आबादी का 68 फीसदी हैं वो ऐसे लोगों को जवाब देने का काम करेगा। समाजवादी पार्टी किसानो के साथ खड़ी रही है़ और इस मुद्दे पर भी उत्तर प्रदेश के और हमारे राष्ट्रीय नेता अखिलेश यादव कल भी किसानो के इस मुद्दे पर गिरफ्तारी देने का काम किया हैं, आंदोलन में भाग लेने का काम किया हैं। और उत्तर प्रदेश के तमाम समाजवादी साथियों ने किसानो के साथ खड़े रहने का कार्य किया हैं।

आज देश की सरकार को ये तय करना चाहिए के जिसे गाय की संज्ञा भी दिया गया हैं

raebareli-protest raebareli-protest (PC: social media)

आज देश की सरकार को ये तय करना चाहिए के जिसे गाय की संज्ञा भी दिया गया हैं, जिसे भाग्यविधाता और अन्नदाता भी कहा गया हैं। आज इस ठिठुरती हुई सर्दी में दिल्ली की सड़कों पर बैठा हैं। भूखा प्यासा क्यों बैठा हैं इसे केंद्र की और राज्य की सरकार को सोचना चाहिए। गांव-गांव में आज किसान ने अपना काम बंद कर दिया हैं और अपने घर पर धरने पर बैठा हैं। वहीं मनोज पाण्डेय ने उठाई ने मीडिया से कहा कि डलमऊ पम्प कैनाल में पानी न आने, और धान की खरीद में बिचौलियों के हावी होने जैसी समस्याओं को लेकर किसानो की आवाज उठाई।

ये भी पढ़ें:विस्फोट कॉफी मशीन में: शादी में मच गई चीख-पुकार, मौत से दहला एटा

raebareli-protest raebareli-protest (PC: social media)

वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी जिस तरह केवल सोशल मीडिया पर सरकार को घेर रही हैं ठीक उसी तरीके से उनकी माँ सोनिया गांधी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली रायबरेली मैं सोशल मीडिया पर कांग्रेश की सक्रियता तो दिखी लेकिन जमीन पर किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक दर्जन कांग्रेसी भी इकट्ठे नहीं हो पाए सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जहाँ काँग्रेशि सोशल मीडिया कांग्रेसियों का गुटबाजी के चलते दम तोड़ती नजर आ रही है।

रिपोर्ट- नरेन्द्र सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story