×

रामपुर में भाजपा बनाएगी ऐसा इतिहास

पार्टी ने कहा कि आज प्रदेश की जनता विकास के योगी मॉडल को स्वीकार कर रही है। प्रदेश में सरकार सबका साथ-सबका विकास के मार्ग पर कार्य करती हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलयन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर इकतरफा जीत दर्ज कर इतिहास बनाने जा रही है।

SK Gautam
Published on: 1 Jun 2023 8:50 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2023 9:12 AM GMT)
रामपुर में भाजपा बनाएगी ऐसा इतिहास
X

लखनऊ: पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर प्रदर्शन को रामपुर की जनता ने जिस तरह आईना दिखाने का कार्य किया, उससे सपा को पराजय का डर सता रहा है। भाजपा प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि रामपुर में भाजपा उपचुनाव जीतकर एक नया इतिहास बनाने जा रही है।

पार्टी ने कहा कि आज प्रदेश की जनता विकास के योगी मॉडल को स्वीकार कर रही है। प्रदेश में सरकार सबका साथ-सबका विकास के मार्ग पर कार्य करती हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलयन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर इकतरफा जीत दर्ज कर इतिहास बनाने जा रही है।

ये भी देखें : आश्चर्य जनक! पत्नी के साथ बितायी रात, सुबह लाश मिली झाड़ियों में

डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा प्रतिनिधि मण्डल द्वारा चुनाव आयोग में रामपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को लेकर की जा रही बयानबाजी रामपुर के चुनाव परिणाम से पहले हार के बहाने तलाशने की कवायद है।

प्रदेश में अपराधी कानून के भय से जमानत रद्द करवा रहे हैं

डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास है, हम सभी चुनावों में भागीदारी करते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लगातार परिश्रम कर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपचुनाव के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव, गरीब, किसान के सम्मान और आर्थिक उत्थान के लिए काम कर रहे है। प्रदेश में अपराधी कानून के भय से जमानत रद्द करवा रहे हैं।

ये भी देखें :थॉमस कुक! दिवालिया हुआ 178 वर्षीय पुराना ट्रैवल ग्रुप

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा व कांग्रेस द्वारा प्रारम्भ की गई जातिवाद, भ्रष्टाचार व अपराधियों के संरक्षण की राजनीति का खात्मा योगी सरकार ने कर दिया है। इसलिए सपा-बसपा की राजनैतिक जमींन खिसक चुकी है जबकि कांग्रेस का बजूद पहले ही समाप्त हो चुका है। भाजपा को उपचुनाव में सभी सीटों पर विजयी आशीर्वाद देने का जनता ने संकल्प कर लिया है।

प्रदेश में आज संकल्प से सिद्धि के मंत्र को साकार करने का कार्य हो रहा है

प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार कर विकास का एक नया मॉडल बनाया है। प्रदेश में आज संकल्प से सिद्धि के मंत्र को साकार करने का कार्य हो रहा है। प्रदेश आज देश में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहा है।

ये भी देखें : सरकार की कमाई! मुख्य स्रोत जानकर चौक जायेंगे आप

भ्रष्टाचार के विषय पर जीरो टोलरेन्स की नीति पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है और यही कारण है की 30 माह की योगी सरकार के दामन पर भ्रष्टाचार का छोटा सा दाग भी कोई नहीं लगा सका।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story