×

टोल प्लाजा बना छावनी, किसानों की चेतावनी पर गोरखपुर में अलर्ट, हिरासत में ये नेता

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश भर के टोल प्लाजा को शनिवार को फ्री किये जाने के ऐलान को देखते हुए गोरखपुर मंडल के सभी टोल प्लाजा पर सर्तकता बढ़ा दी गई है। इन टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात से ही अतिरिक्त पुलिस की व्यवस्था कर दी गई है।

Newstrack
Published on: 12 Dec 2020 6:38 AM GMT
टोल प्लाजा बना छावनी, किसानों की चेतावनी पर गोरखपुर में अलर्ट, हिरासत में ये नेता
X
टोल प्लाजा बना छावनी, किसानों की चेतावनी पर गोरखपुर में अलर्ट, हिरासत में ये नेता

गोरखपुर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश भर के टोल प्लाजा को शनिवार को फ्री किये जाने के ऐलान को देखते हुए गोरखपुर मंडल के सभी टोल प्लाजा पर सर्तकता बढ़ा दी गई है। इन टोल प्लाजा पर शुक्रवार की रात से ही अतिरिक्त पुलिस की व्यवस्था कर दी गई है। पुलिस ने शनिवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के जिक्षाध्यक्ष विनोद सिंह फौजी को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी ने तीनों टोल प्लाजा पर अधिकारियों को निगरानी करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में रोजगारः पूर्वांचल के पूरे क्षेत्र का विकास माॅडल तैयार, योगी सरकार का बड़ा कदम

इस टोल प्लाजा पर पुलिस की तैनाती दिखी

किसान संगठनों के देश के सभी टोल प्लाजा को फ्री करने को लेकर सर्तकता दिखी। गोरखपुर में तेनुआ, शेरपुर चमाह और नयंसर टोल प्लाजा पर पुलिस की तैनाती दिखी। सर्वाधिक सर्तकता कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन के तेनुआ टोल और गोरखपुर-सोनौली फोरलेन के तेनुआ टोल प्लाजा पर दिखी। तेनुआ टोल प्लाजा पर एएसपी खुद निगरानी करते हुए दिखे।

जिलाध्यक्ष को हिरासत में

पुलिस ने किसान आंदोलन के मद्देनजर जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है। इसी तरह महराजगंज और कुशीनगर में भी प्रमुख किसान संगठनों के नेताओं पर नजर रखी जा रही है। नेताओं के घर के बाहर और टोल प्लाजा पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। रोज की अपेक्षा गाड़ियां भी कम दिख रही हैं। कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन के तेनुआ टोल प्लाजा के मैनेजर नवीन शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश स्तर पर टोल प्लाजा पर वसूली प्रभावित करने की सूचना तो है, लेकिन स्थानीय स्तर पर किसी संगठन ने इसे लेकर चेतावनी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: दिखेगा भव्य राम मंदिर: अयोध्या में तेजी से काम शुरू, जल्द खुदेगी नींव

टोल के आसपास पुलिस की तैनाती रहती है। वहीं कालेसर से सोनौली फोरलेन के दो टोल प्लाजा का संचालन एक ही कंपनी के जिम्मे है। नयन्सर और शेरपुर चमराह टोल प्लाजा के संचालक ऋषभ तिवारी का कहना है कि किसी संगठन से इस बाबत कोई चेतावनी नहीं मिली है। एहितयात में स्थानीय थाने की पुलिस को सूचित कर दिया है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि टोल प्लाजा पर सर्तकता बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। किसी भी स्थिति को लेकर पुलिस तैयार है।

पूर्णिमा श्रीवास्तव

Newstrack

Newstrack

Next Story