×

चुनाव पर बड़ा एलान: योगी बोले- BJP नहीं लड़ेगी ग्राम प्रधानी, इस पद पर मुकाबला

योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए संगठन ने मानक तय किया है। भाजपा केवल जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी।

Roshni Khan
Published on: 14 Jan 2021 6:09 AM GMT
चुनाव पर बड़ा एलान: योगी बोले- BJP नहीं लड़ेगी ग्राम प्रधानी, इस पद पर मुकाबला
X
चुनाव पर बड़ा एलान: योगी बोले- BJP नहीं लड़ेगी ग्राम प्रधानी, इस पद पर मुकाबला (PC: social media)

गोरखपुर: भाजपा त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। खिचड़ी मेले और महोत्सव की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से बात की। इन निर्णय से जहां ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने वालों में राहत है, वहीं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले टिकट के जुगाड़ में लग गए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए संगठन ने मानक तय किया है। भाजपा केवल जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें:एक्ट्रेस नीतू चंद्रा का बड़ा खुलासा: ये बॉलीवुड फ़िल्में छीनी गईं, आर माधवन पर आरोप

बाकी पदों पर हमें हस्तक्षेप नहीं करना है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ग्राम पंचायतों में गलत लोग चुन कर चले जाएं। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि ग्राम पंचायतों में अच्छे लोग चुन कर जाएं और ये लोग भाजपा से भावनात्मक लगाव रखें। मुख्यमंत्री ने संगठन की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर बूथ को जीतने के आह्वान को दोहराते हुए कहा कि जब सफलता संगठनात्मक होगी तो हमारा वैचारिक अधिष्ठान भी मजबूत होगा।

2022 के विधानसभा चुनाव की अभी से करें तैयारी

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां करें। 24 मार्च को प्रदेश में भाजपा सरकार का चार साल एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार का कार्यकाल का 7 साल पूरा होगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर एक पुस्तक भी उपलब्ध होगी। उपलब्धियों को जनता तक ले जाए। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लें। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के हर ट्विट को रीट्यूट करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी से टेक्नोलॉजी के बल पर ही जीत रहे हैं। वैक्सीन पहले तीन अलग अलग चरणों में लगेगा। आगे के लिए भी प्रदेश सरकार की तैयारी पूरी है।

संगठन के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सीएम ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों से कहा कि आपको एक बहुत बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है इसलिए कार्य और व्यवहार से अपने को साबित करना होगा। जब संगठन और सरकार एक दल की हो तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जनता ने जो विश्वास भाजपा को दिया है उस पर खरा उतरना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य करके विकास को गति दिया है।

ये भी पढ़ें:Amazon-Flipkart से जुड़ेगा गोरखपुर रेडीमेड गारमेंट, ई-कामर्स से पहुंचेगा पूरे देश में

कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ताल ठोक कर रखें। जनता के बीच में सरकार की अच्छी धारणा बनाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री समेत सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, विश्वजिताशु सिंह आशू, महामंत्री प्रदीप शुक्ला,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

रिपोर्ट- पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story