×

किसान बिल विरोधः एक देश-एक बाजार नारे से किसानों को ठग रही भाजपा- युवा चेतना

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की एक देश एक बाज़ार का नारा देकर भाजपा किसानों को ठग रही है। भाजपा देश को निजी हाथों में देने की साजिश रच रही है। श्री सिंह ने कहा की भारत कृषि प्रधान देश है परंतु मोदी जी उद्योगपति प्रधान देश बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Newstrack
Published on: 19 Sep 2020 1:46 PM GMT
किसान बिल विरोधः एक देश-एक बाजार नारे से किसानों को ठग रही भाजपा- युवा चेतना
X
Bill protests: BJP cheating farmers with one country-one market slogan - YUVA CHETNA

बलियाः टघरौली, सरैया, छोरहर, शंकरपुर सहित आधा दर्जन गाँवों में युवा चेतना ने किसान बिल- 2020 से देश को हो रहे नुक़सान से लोगों को अवगत करवाया।

इसे भी पढ़ें किसानों का हल्लाबोल: सरकार चाहे जितना जोर लगा ले, विधेयक लागू नहीं होने देंगे

सिकंदरपुर क्षेत्र में पंदह, बनहरा, चेतन किशोर, मँझली किशोर, बहेरी सहित एक दर्जन गाँवों में युवा चेतना ने द्वार-द्वार पाँव-पाँव अभियान के तहत किसानों और नौजवानों से भेंट कर कृषि बिल- 2020 से कृषि व्यवस्था को होने वाले नुक़सान के बारे में बताया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मोदी सरकार किसान विरोधी है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जबसे नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तबसे किसानों द्वारा आत्महत्या की घटना बढ़ गई है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की किसान अगर खुश नहीं रहेगा तो देश की तरक़्क़ी कैसे होगी।

उद्योग प्रधान देश बनाने का प्रयास

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की एक देश एक बाज़ार का नारा देकर भाजपा किसानों को ठग रही है। भाजपा देश को निजी हाथों में देने की साजिश रच रही है। श्री सिंह ने कहा की भारत कृषि प्रधान देश है परंतु मोदी जी उद्योगपति प्रधान देश बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा की किसान-नौजवान को ठगकर कोई पार्टी भारत में शासन नहीं कर सकती है। श्री सिंह ने कहा की हरसिमरत कौर ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देकर प्रमाणित कर दिया की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

इसे भी पढ़ें किसानों की तबाहीः मोदी का ये कानून, बेमौत मरेंगे करोड़ों

इस अवसर पर बीरेन्द्र यादव, अजय राय मुन्ना, बैजू राय, अजय ओझा, अखिलेश चौहान, दयाशंकर राय, रविशंकर राय पप्पू, आलोक राय, आदित्य चौबे, इंद्रजीत राम, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।

सिकंदरपुर में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिला महासचिव पुनीता सोनी के निवास पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने जलपान किया।

Newstrack

Newstrack

Next Story