×

अरबपति बना नौकर: ये खेल देख दंग रह गए सभी, मालिक बन गया भिखारी

यूपी में घर में काम करने वाला नौकर चोरी करके करोड़पति बन गया। आगरा शहर के शू एक्सपोर्टर एंव समाजसेवी पूरन डाबर के घर में चोरी करके नौकर करोड़पति बन गया था। स्थानीय पुलिस ने उसके 6 खाते सीज कराए थे। इन खातों में 1 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा है।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Jun 2023 11:34 AM GMT
अरबपति बना नौकर: ये खेल देख दंग रह गए सभी, मालिक बन गया भिखारी
X

नई दिल्ली : यूपी में घर में काम करने वाला नौकर चोरी करके करोड़पति बन गया। आगरा शहर के शू एक्सपोर्टर एंव समाजसेवी पूरन डाबर के घर में चोरी करके नौकर करोड़पति बन गया था। स्थानीय पुलिस ने उसके 6 खाते सीज कराए थे। इन खातों में 1 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा है। इस राशि को चोरी की राशि बताकर केस प्रॉपर्टी बनाया गया है। राशि खाते से किस तरह निकल पाएगी, इस पर राय मांगी है।

यह भी देखें... मालामाल होंगे कर्मचारी: सरकार ने दिया ये तोहफा, हर तरफ खुशी की लहर

घरेलू नौकर ने किया काम-तमाम

बता दें कि आगरा के भरतपुर हाउस निवासी पूरन डाबर ने जुलाई में अपने घर चोरी की शिकायत पुलिस में लिखाई थी। लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हुई थी। उस दौरान घरेलू नौकर विवेक मेहता छुट्टी गया था। वह मूलत: दरभंगा बिहार का निवासी है। मुकदमे के समय 12 लाख के आस-पास की राशि की चोरी की आशंका भी जताई गई थी। पुलिस ने चोरी के इस मामले में नौकर के भाई को भी जेल भेजा था।

स्थानीय एसओ हरीपर्वत ने बताया कि नौकर के 6 खाते फ्रीज हैं। उनमें 1 करोड़ से अधिक की राशि जमा है। नौकर घर में चोरी करके राशि अपने भाई के खाते में जमा कर दिया करता था। उसने अपने नाम से भी खाते खुलवा रखे थे। उन खातों में भी राशि जमा करता था।

यह भी देखें... कश्मीर- बड़ी खबर: अभी-अभी हुआ खुलासा, गिरफ्तार हुए 144 मासूम बच्चे

40 लाख रुपये का मकान बनवाया

नौकर ने चोरी की रकम में से ही 40 लाख रुपये का मकान बनवाया था। नौकर इससे अपने परिवारी वालों की आर्थिक मदद किया करता था। घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी नहीं होती तो उन्हें चोरी का पता भी नहीं चलता।

स्थानीय पुलिस ने नौकर और उसके भाई के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। हालांकि नौकर अभी जेल में है। उसके भाई की जमानत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि खातों में जमा राशि कोर्ट के आदेश पर ही मालिक को मिल सकती है। पुलिस ने केस डायरी में खातों में जमा राशि को चोरी का बताया है।

यह भी देखें... 8 धमाके 8 मिनट: दहला भारत का ये राज्य, सेना के लिए बना रहस्य

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story