×

किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं हैं डिंपल, जानिए कैसे शुरू किया राजनीतिक सफर

यादव कुनबे के घमासान के बाद डिंपल उभरकर सामने आईं। यूपी चुनाव में उन्होंने अपने पति और पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। साथ ही समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया कैंपेनिंग देखने का जिम्मा भी डिंपल पर ही था।

Ashiki
Published on: 15 Jan 2021 7:04 AM GMT
किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं हैं डिंपल, जानिए कैसे शुरू किया राजनीतिक सफर
X
किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं हैं डिंपल, जानिए कैसे शुरू किया राजनीतिक सफर

लखनऊ: आज डिंपल यादव का जन्मदिन है। उनका जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। डिंपल यादव यूपी के सबसे बड़े सियासी कुनबे से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति अखिलेश यादव और ससुर मुलायम सिंह यादव दोनों ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यादव परिवार की बहु होने अलावा भी उनकी अलग पहचान हैं। डिंपल यादव भारतीय सेना के रिटायर्ड कर्नल सीएस रावत की बेटी और कन्नौज की सांसद भी रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: 2022 से पहले सेमीफाइनल, सिंबल पर लड़कर ताकत दिखाएगी भाजपा

किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं हैं डिंपल

यादव कुनबे के घमासान के बाद डिंपल उभरकर सामने आईं। यूपी चुनाव में उन्होंने अपने पति और पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। साथ ही समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया कैंपेनिंग देखने का जिम्मा भी डिंपल पर ही था। यूपी चुनाव में डिंपल की मौजूदगी ने अखिलेश-डिंपल को ‘यूपी का पॉवर कपल’ बना दिया। अखिलेश यादव के बाद पार्टी में दमदार छवि रखने वाली डिंपल यादव किसी अभिनेत्री से कम खूबसूरत नहीं हैं।

Photo- Social Media

अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी

राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाली डिंपल एक मल्टी टैलेंटेड महिला हैं। जानकारी के मुताबिक डिंपल को घुड़सवारी करना बहुत पसंद है। इसके अलावा वह एक प्रतिभाशाली चित्रकार भी हैं। डिंपल यादव ने साल 1993 में आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ से हाईकूल की परीक्षा पास की है। वहीं से उन्होंने 12वीं 1995 में पास की। डिंपल और अखिलेश की मुतलाकत लखनऊ में एक फंक्शन में हुई थी। कहा जाता है कि अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं थी। हालांकि काफी उठापटक के बाद दोनों सन 1999 में शादी के बंधन में बंध गए।

Photo- Social Media

डिंपल ने कैसे जीता पहला चुनाव

2009 में मुलायम की नाराजगी के बावजूद जब डिंपल को फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ाया गया, तब वो बिल्कुल तैयार नहीं थीं। हालांकि वो ये चुनाव हार भी गयीं। डिंपल चुनाव तो हार गयीं लेकिन हिम्मत नहीं हारीं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती रहीं। इस बीच जब अखिलेश यादव यूपी के सीएम बने तो उन्होंने अपनी कन्नौज की सीट छोड़ दी जहां 2012 में उपचुनाव हुए। इस सीट से सपा ने डिंपल को चुनाव में उतारा। यहां डिंपल निर्विरोध सांसद बनीं। इतना ही नहीं 2014 में मोदी लहर में भी डिंपल ने अपनी सीट बचा ली। हालांकि यहां उनका सियासी सफर बहुत लंबा नहीं रहा। अखिलेश और डिंपल के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम अर्जुन यादव, अदिति और टीना यादव।

ये भी पढ़ें: प्रशासनिक सेवा से राजनीति की राह पर चल चुके हैं कई अधिकारी, डालें एक नजर

Ashiki

Ashiki

Next Story