×

UP Bypoll Result 2023: स्वार के बाद छानबे में भी सपा की हार, अपना दल की रिंकी कौल ने 9589 मतों से जीत दर्ज की

UP Bypoll Result 2023 : छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल ने रिंकी कोल ने सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9589 मतों से करारी शिकस्त दी। सपा को यूपी के दोनों विधानसभा सीटों पर हार मिली।

Aman Kumar Singh
Published on: 13 May 2023 5:01 PM GMT (Updated on: 13 May 2023 5:14 PM GMT)
UP Bypoll Result 2023: स्वार के बाद छानबे में भी सपा की हार, अपना दल की रिंकी कौल ने 9589 मतों से जीत दर्ज की
X
रिंकी कौल (Social Media)

UP Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP)-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। छानबे सीट के लिए हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) की उम्मीदवार रिंकी कौल की जीत हुई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) कैंडिडेट कीर्ति कोल को 9589 मतों से हराया। यूपी के दोनों विधानसभा सीट स्वार और छानबे पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

मिर्ज़ापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी रिंकी कोल को कुल 76,176 मत प्राप्त हुए। वहीं, समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल ने 66587 वोट हासिल हुए। बीजेपी गठबंधन जहां जीत से गदगद है, वहीं सपा को एक और हार मिली है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर गिरा होगा।

राहुल कौल के निधन से खाली हुई थी छानबे सीट

दरअसल, छानबे सीट बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कौल के निधन होने की वजह से खाली हुई थी। मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर 10 मई को 44.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि, पिछली बार यहां पर 52 फीसद वोटिंग हुई थी। बीजेपी गठबंधन ने छानबे विधानसभा सीट से राहुल कौल की विधवा रिंकी कौल को मैदान में उतरा था। इसके पीछे लोगों की सांत्वना और योगी सरकार का काम मुख्य वजह थी। जिसमें गठबंधन कामयाब रही।

छानबे सीट पर 14 कैंडिडेट मैदान में

मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट पर कुल 14 कैंडिडेट मैदान में थे। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस उप चुनाव से दूरी बनाए रखी। वहीं, कांग्रेस ने भी छानबे सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा है। कांग्रेस ने स्वार सीट के लिए किसी कैंडिडेट को मैदान में नहीं उतारा था।

स्वार सीट भी बीजेपी गठबंधन के खाते में

इससे पहले, यूपी विधानसभा उपचुनाव में रामपुर की स्वार टांडा सीट (Suar Tanda bypoll 2023) पर सभी दलों की निगाहें टिकी थी। यहां से भी अपना दल के शफीक अंसारी (Apna Dal Candidate Shafiq Ansari) की जीत हुई है। बीजेपी गठबंधन कैंडिडेट शफीक अंसारी ने समाजवादी पार्टी की अनुराधा चौहान (Anuradha Chauhan, SP) को 9,734 वोट के अंतर से हराया। उपचुनाव में अपना दल प्रत्याशी शफीक को कुल 67,434 वोट मिले, जबकि अनुराधा चौहान को 57,710 मत प्राप्त हुए। इस जीत के साथ बीजेपी गठबंधन ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान का मजबूत किला धराशायी कर दिया।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story