×

इस दिन है BJP की दूसरी जनसंवाद रैली, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे संबोंधित

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय से रैली को संबोधित करेंगे।

Aradhya Tripathi
Published on: 23 Jun 2020 1:55 PM GMT
इस दिन है BJP की दूसरी जनसंवाद रैली, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे संबोंधित
X

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा यूपी में जनता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए की जा रही रैलियों में पार्टी की दूसरी जनसंवाद रैली 24 जून को सायंकाल 5 बजे से शुरू होगी। कल होने वाली पूर्वांचल की जनसंवाद रैली को मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दिल्ली कार्यालय से संबोधित करेंगे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय व पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से करेंगे संबोधित

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय से रैली को संबोधित करेंगे। पूर्वांचल की इस रैली की तैयारियां अंतिम चरण में है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लगातार पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व अन्य प्रमुख नेताओं से संपर्क-संवाद कर रैली की तैयारियों को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। भाजपा जनसंवाद से जनअपेक्षाओं के अनुरूप जननीति बनाकर जनकल्याण के लिए कार्य करती है, यही भाजपा की परम्परा है। जनसंवाद के द्वारा मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं व ऐतिहासिक निर्णयों को लोकमंच पर डिजिटल माध्यमों से साझा कर रही है।

ये भी पढ़ें- प्रमोद तिवारी का BJP पर वार, देवी-देवताओं को अपमानित करने का लगाया आरोप

पहले रैलियों में 4 से 5 लाख की संख्या को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रैली कहा जाता था, लेकिन आज बदले दौर में भाजपा द्वारा शुरू की गई रैलियों में लोग अपने घर, दुकान, खेत, खलिहान तथा माताएं-बहने अपने रसोई तक से जुड़ रही है। भाजपा की उत्तर प्रदेश जनसंवाद रैली के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा की गई उत्तर प्रदेश की पहली जनसंवाद रैली में फेसबुक लाइव के माध्यम से 33 लाख 84 हजार 400, वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 64 हजार 638, ट्वीटर से 39 हजार तथा यू-ट्यूब के माध्यम से 45 हजार लोगों से सीधे संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि पश्चिमांचल रैली में 35 लाख से अधिक तो वह लोग थे जो पार्टी द्वारा उपलब्ध कराये गये प्लेटफार्म से जुड़े, जबकि टेलीविजन के माध्यम से तथा मिस्डकाल के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम से जुड़ने वालों की भी बहुत बड़ी संख्या अलग से रही।

ऐसे सुन सकेंगे जन संवाद रैली

पार्टी पूर्वांचल की सभा के लिए भी विभिन्न स्तरों पर लोगों को जोड़ रही है। पार्टी के सभी मोर्चे, प्रकोष्ठ, प्रकल्प व विभाग अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े वर्ग को जनसंवाद से जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहे है। इसके साथ ही अधिवक्ता, चिकित्सक, प्रवासी श्रमिक, पटरी दुकानदार, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग से जुड़े लोग ट्रांसपोर्टेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि से जुडे सामाजिक वर्ग को भी जनसंवाद से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने वीवीपैट और ट्रू-नेट मशीन का किया उद्घाटन, अब लोगों को मिलेगी ये सुविधा

उप्र जनसंवाद की इस डिजिटल रैली में गोरखपुर व काशी क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश सरकार के सभी मंत्री पार्टी के राज्य मुख्यालय से जुड़ेगे। सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर दी गई है। प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों को जनसंवाद रैली से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता लोगों तक लिंक पहुचाकर आमंत्रण दे रहे है। पार्टी फेसबुक के माध्यम से सीधे जनमानस से जुडेगी, इसके साथ ही यूट्यूब व ट्विटर सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से जनसंवाद रैली का लाइव प्रसारण होगा।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story