×

संकट के दिनों में भी किसानों को अंतरिम राहत नहीं दे रही भाजपा सरकार: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि असमय ओलावृष्टि और बरसात ने किसानों की जिंदगी तबाह कर दी है लेकिन भाजपा सरकार ने संकट के इन दिनों में भी पीड़ित किसानों को अंतरिम आर्थिक मदद नहीं दी है।

Aditya Mishra
Published on: 13 March 2020 3:42 PM GMT
संकट के दिनों में भी किसानों को अंतरिम राहत नहीं दे रही भाजपा सरकार: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि असमय ओलावृष्टि और बरसात ने किसानों की जिंदगी तबाह कर दी है लेकिन भाजपा सरकार ने संकट के इन दिनों में भी पीड़ित किसानों को अंतरिम आर्थिक मदद नहीं दी है।

फसल के नुकसान के आंकलन में भी लापरवाही हो रही है। भाजपा सरकार ने किसानों को उनके भाग्य के सहारे छोड़ दिया है।

वैसे भी भाजपा बड़े पूंजी घरानों को राहत पहुंचाने में तत्परता बरतती है, किसान और गरीब उसकी प्राथमिकता में कभी रहा ही नहीं। सूदखोरों के चंगुल में फंसे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार अगर अन्नदाता की उपेक्षा की नीति पर चलती रहेगी तो समाजवादी उसका भरसक प्रतिरोध करेंगे।

सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बहकाने वाली कई घोषणाएं कर उसका वोट तो हासिल कर लिया और फिर उसकी ओर से मुंह मोड़ लिया है। कर्जमाफी तो मुख्यमंत्री की तुकबंदी की भेंट चढ़ गई।

किसानों की आय दुगनी करने का दावा छलावा

किसानों की आय दुगनी करने का दावा छलावा निकला। सच तो यह है कि भाजपा ने किसानों को हर तरह से ठगा है। एक तरफ खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी की है, दूसरी तरफ बीज, खाद के दाम बढ़ा दिए हैं।

अखिलेश ने कहा कि इन दिनों आई प्राकृतिक विपदा से गेहूं, दलहन, सरसों और आलू की फसल पूरी तरह चैपट हो गई है। गेहूं की बाली टूट गई है और आम के बौर गिर गए हैं। चना, मटर की फसल को भी भारी वर्षा से नुकसान पहुंचा है।

पूरब से पश्चिम तक हजारों हेक्टेयर फसल पर ओला पड़ गया है। इस आपदा में कई जानें भी गई हैं। सीतापुर में तेज आंधी, वर्षा से दो लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें...किसानों पर आई आपदा को लेकर सूबे की सरकार पर बरसे अखिलेश

इन जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान

उन्होंने कहा कि आजमगढ़, सम्भल, लखीमपुरखीरी, लखनऊ सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बहराइच, गोण्डा, सीतापुर, हरदोई, महाराजगंज, बाराबंकी, बिजनौर, जौनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, शाहजहाँपुर, महोबा आदि जिलों में फसलों को भारी नुकसान होने की सूचना मिली है।

उन्होंने कहा कि पता नहीं भाजपा किस लोक में विचरण करती रहती है कि गेहूं की पर्याप्त पैदावार न होने पर भी भाजपा सरकार पहली अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद करने का इरादा बनाए हुए है।

अखिलेश यादव ने कहा- प्रधानमंत्री का कोई वादा पूरा नहीं हुआ है

सपा सरकार के कामों से सबक लेना चाहिए: अखिलेश

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार को प्राकृतिक प्रकोप से निपटने में सपा सरकार के कामों से सबक लेना चाहिए। सपा सरकार ने किसानों को पेंशन, फसल बीमा के साथ समय से खाद, बीज उपलबध कराये थे।

मुफ्त सिंचाई के साथ किसानों की कर्जमाफी की थी। बजट का 75 प्रतिशत भाग गांव-किसान के लिए आवंटित किया था। भाजपा सरकार ने किसानों के हितों पर कुठाराघात करने के अलावा कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी को देखते हुए भाजपा सरकार को तत्काल तमाम सरकारी देय, सरकारी और गैर सरकारी ऋणों की माफी तथा खेती-किसानों के काम आने वाले सामान की खरीद में सब्सिडी देनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने विचार पद यात्रा लेकर आये नवजवानों का स्वागत एवं सम्मान किया

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story