TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

पुराने कामों को नया दिखा रही भाजपा सरकार: अखिलेश

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे देश में नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाएं और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होकर काम करें। ‘एक भी वोट न तो घटने पाए और न ही एक भी वोट बंटने पाए। गठबंधन जनआकांक्षाओं के साथ है।

Shivakant Shukla
Published on: 9 March 2019 3:32 PM GMT
पुराने कामों को नया दिखा रही भाजपा सरकार: अखिलेश
X
अखिलेश यादव की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वाराणसी से कानपुर से नोएडा हर जगह प्रधानमंत्री मोदी दौड़ लगा रहे हैं। ताकि चुनाव से पहले पुराने कामों को नया दिखाया जाए और जो पांच साल में शिलान्यास नहीं हुए वह अब हो जायें।

उन्होंने कहा कि राज्य का मतदाता जानता है कि भाजपा को रोकने की ताकत समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन में है। यही भाजपा का सशक्त विकल्प है। अखिलेश ने रामपुर में उर्दू गेट ध्वस्त करने पर कहा कि यदि उर्दू भाषा से भाजपा सरकार को इतनी ही नफरत है तो दिल्ली में ‘मुमकिन है‘ नारे पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें— आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2016: कोर्ट ने मांगी विजिलेंस रिपोर्ट

अखिलेश नेे आज उन्नाव और कानपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों से चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। पार्टी मुख्यालय लखनऊ के डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए संसदीय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में समाजवादी सरकार द्वारा बनाये गए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसा एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं बना सकी। भाजपा सरकार की कार्यक्षमता इतनी भी नहीं कि एक पुल भी बना सके। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में लखनऊ में मेट्रो की परियोजना लागू हुई थी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर लखनऊ से उन्नाव तक मेट्रो रेल पहुंचाने की व्यवस्था हम करेंगे। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी के बाद जनता का धन बैंकों में जमा हुआ जिसे नीरव मोदी जैसे कारोबारी लूटकर विदेश भाग गए। किसानों के खेतों में सरसों खड़ी है पर भारत सरकार पूंजीपतियों के जरिए मलेशिया, इंडोनेशिया से तेल आयात कर रही है। यह किसानों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मार्केटिंग और ब्रांडिंग से सावधान रहना होगा। उसका स्वदेशी आन्दोलन धोखा है। जो भाजपा है वही कांग्रेस है और जो कांग्रेस है वही भाजपा है। दोनों दलों की आर्थिक नीतियों में समानता है।

ये भी पढ़ें— यूपी अब झारखण्ड एवं तेलंगाना को बीज आयात कर रहा: शाही

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के राज में नौजवान बेरोजगारी का शिकार है। उसका भविष्य अंधकारमय है। कारोबार बंद है। महिलाएं रोजाना अपमानित हो रही है। दुनिया के तमाम देशों से भी हम पिछड़े हुए हैं। भाजपा के कारनामों से लोग ऊब गए हैं और अब देश में एक नई सरकार और एक नए प्रधानमंत्री की मांग उठ रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि गुजरात में कितने पावर प्लांट बंद हो गए है इसका ब्यौरा भी प्रधानमंत्री जी को देना चाहिए। सच्चाई यह है कि भाजपा राज में एक भी मेगावाट विद्युत उत्पादन उत्तर प्रदेश में नहीं हुआ।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे देश में नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाएं और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होकर काम करें। ‘एक भी वोट न तो घटने पाए और न ही एक भी वोट बंटने पाए। गठबंधन जनआकांक्षाओं के साथ है।

ये भी पढ़ें— अपने जूता मार सांसद का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराएं शाह: अतुल अनजान

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story