×

यूपी को देश-विदेश में बदनाम कर रही है भाजपा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर यूपी को देश-विदेश में बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली के दंगों में उत्तर प्रदेश के लोगों का हाथ होने की बात कहकर यूपी की खासी बदनामी कर दी है।

Aditya Mishra
Published on: 12 March 2020 3:24 PM GMT
यूपी को देश-विदेश में बदनाम कर रही है भाजपा: अखिलेश यादव
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर यूपी को देश-विदेश में बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली के दंगों में उत्तर प्रदेश के लोगों का हाथ होने की बात कहकर यूपी की खासी बदनामी कर दी है। उन्होंने सवाल किया कि यूपी में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद आखिर इस सबके लिए जिम्मेदार कौन है।

सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह अराजकता का जंगल प्रदेश बन गया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही है। राज्य में दबंग और अपराधी बेखौफ हो गए है।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव बोले-दोगनी तो दूर, एक प्रतिशत भी नहीं बढ़ी किसानों की आय

भाजपा राज में होली का दिन अपहरण का दिन बन गया : अखिलेश

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मासूम बच्चियों तक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्याओं की वारदातें भाजपा सरकार को छोड़कर सभी को शर्मिंदा कर रही हैं। कुछ समय पहले राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश में सब ठीकठाक होने की बात कही थी, क्या अभी भी वह अपनी उसी राय पर कायम है?

अखिलेश ने मैनपुरी, उन्नाव और चित्रकूट में होली मना रही 9-9 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने तथा कासंगज, गोरखपुर में युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ‘भाजपाराज‘ में सद्भाव, प्रेम और परस्पर मैत्री का त्योहार होली भी दुराचार, दुष्कर्म और हत्या, अपहरण का दिन बन गया।

पुलिस को अब दूर से ‘नमस्ते‘ करने की ट्रेनिंग दी जा रही: अखिलेश

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ दिनों पहले पर्यटन पुलिस का भी राग छेड़ा था। मथुरा में विदेशी पर्यटकों के साथ होली पर्व पर अभद्रता हुई। न तो भाजपा सरकार का कहीं एंटी रोमियों स्क्वाड दिखता है और न ही पुलिस तंत्र। पुलिस को अब दूर से ‘नमस्ते‘ करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

सपा मुखिया ने राजधानी के इंदिरा नगर थाने के दरोगा के डांस देखते हुए वायरल वीडियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात सुधरने की उम्मीद कैसे की जा सकती है जब इसे सम्भालने वाले पुलिस मुहकमें के ही जिम्मेदार लोगों को खाकी को शर्मसार करने में संकोच नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि यूपी में बढ़ती अव्यवस्था मुख्यमंत्री को नहीं दिखाई देती है। वह अभी भी अपराधियों को कड़े प्रवचन देने में ही अपने संवैधानिक कर्तव्य की इतिश्री समझ रहे हैं।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर जोरदार हमला, बजट को लेकर कही ये बड़ी बात

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story