×

UP Nikay Chunav 2023: परिवहन मंत्री ने किया भाजपा की जीत का दावा, जानिए और क्या बोले दयाशंकर सिंह

UP Nikay Chunav 2023: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आगरा से कार्यक्रम में भाग लेकर लौटते समय पूर्व विधायक हरिओम यादव के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी-जान से जुट जाने के लिए कहा।

Brajesh Rathore
Published on: 23 April 2023 9:07 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: परिवहन मंत्री ने किया भाजपा की जीत का दावा, जानिए और क्या बोले दयाशंकर सिंह
X
फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह: Photo- Newstrack

Firozabad News: जिले के शिकोहाबाद में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आगरा से कार्यक्रम में भाग लेकर लौटते समय पूर्व विधायक हरिओम यादव के आवास पर पहुंचे। परिवहन मंत्री के अचानक पहुंचने की भनक भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी, तो पूर्व विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी-जान से जुट जाने के लिए कहा।

मंत्री की नजर में शहर का कोई वाहन डग्गामार नहीं

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आगरा किसी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। आगरा से लौटते समय रविवार साढ़े चार बजे के करीब वह स्टेशन रोड स्थित पूर्व विधायक भाजपा नेता हरिओम यादव के आवास पर पहुंच गये। अचानक मंत्री के आगमन से पूर्व विधायक भी चौंक गए। दोनों नेताओं में शिष्टाचार भेंट हुई। परिवहन मंत्री के आने की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक के आवास पर पहुंच गए। भाजपा के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जब मंत्री से पूछा गया कि हाईवे पर डग्गेमार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि आप उन्हें डग्गेमार नहीं कर सकते। सभी वाहनों का परमिट है और वो टैक्स जमा करते हैं। कुछ वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं। जिसकी जानकारी की जाएगी। अगर कोई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करता मिलता है, तो उस वाहन को सीज कराया जायेगा।

मंत्री से मिलने के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने समय बिताया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर कार्रवाई का भरोसा किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता, विजय प्रताप यादव, चेयरमैन प्रत्याशी पति राजीव गुप्ता, प्रधान नसीरपुर विजय यादव, मनोज गुप्ता, सोनी गंभीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Brajesh Rathore

Brajesh Rathore

Next Story