सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा, ये नेता रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी जी ने आज अपना नामांकन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा समेत मंत्रीमंडल के कई सदस्य उपस्थिति थे।

Aditya Mishra
Published on: 10 July 2023 2:22 PM GMT
सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा, ये नेता रहे मौजूद
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी जी ने आज अपना नामांकन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा समेत मंत्रीमंडल के कई सदस्य उपस्थिति थे।

आपको बताते चले कि सुधांशु त्रिवेदी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने के बाद कई विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य किया है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहाकार रहे।

ये भी पढ़ें...सोनिया गांधी का बीजेपी पर तंज, कहा- वो चाहते हैं कि गांधी जी नहीं बल्कि RSS भारत का प्रतीक बन जाए

इसके अलावा वह भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के भी के राजनैतिक सलाहकार रहे। सुधांशु त्रिवेदी पार्टी के प्रखर प्रवक्ता के रूप में इस असमय टीवी चैनलों में अपना योगदान दे रहे है। देश विदेश में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान के लिए उन्हें आमंत्रित किया जाता है।

2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनावों में मीडिया एवं प्रचार समिति के सदस्य रहे। नाम्नकं दोपहर २ बजे विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, आशुतोष टण्डन, महेन्द्र सिंह, सुरेश राणा, अशोक कटारिया, बलदेव औलख, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, समीर सिंह, संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, विधायक एवं प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...बीजेपी के इस दिग्गज महिला नेता को लगा TikTok का चस्का

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story