×

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण मोदी सरकार की देन: स्वतंत्र देव सिंह

त्रिस्तरीय पंचायत की तैयारियों को धार देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को जौनपुर वार्डर सूरापुर पहुंचे जहाँ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अगुवाई में स्वागत किया गया और रास्ते मे जगह जगह पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 March 2021 2:13 PM GMT
अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण मोदी सरकार की देन: स्वतंत्र देव सिंह
X
bjp नेता स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण मोदी सरकार ने कराया

जौनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल फूंकते हुए सरैया ग्राम में चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनायी, उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी की सरकार बनी है तब देश का विकास हो रहा है अयोध्या में राम मंदिर जो बन रहा है वो मोदी जी की ही देन है, मोदी जी ने गरीबों को लाखों मकानों बनाये लेकिन अपने परिवार के मकान नहीं बनवाये,

गरीबों का खून चूसना

देश में मोदी और योगी जैसे लोग कभी विरले ही जन्म लेते हैं। सपा बसपा का काम ही एक है गरीबों का खून चूसना है भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ये किसी को नहीं मालूम है लेकिन सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जानते है कौन बनेगा अखिलेश का वारिस उनका बेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा, एक दलित परिवार में जन्मे रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बना दिये गये, ये सिर्फ और सिर्फ भाजपा में सम्भव है।

जातिवाद है और ना ही परिवार वाद

भाजपा में ना तो जातिवाद है और ना ही परिवार वाद है भाजपा में सिर्फ राष्ट्रवाद चलता है। उन्होंने महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आप कुछ करो या ना करों, लेकिन अपने बेटे को शिक्षित करों, क्योंकि बेटा और बेटी शिक्षित होगा तो देश विकास होता है, उन्होंने आगे कहा कि मोदी गांव-गांव में शौचालय का निर्माण कराये, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत गांव में गरीबों को पक्का मकान बनाया जा रहा है, जब तक सबको पक्का मकान ना मिल जाये।तब तक मोदी और योगी को आशीर्वाद देते रहिये अंत में उन्होंने सभा में उपस्थित जनता को आभार प्रकट किया।

यह पढ़ें...रायबरेली में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष ने लिया वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजक की बैठक

पंचायत चुनाव जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजक की बैठक लिये। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकार्यताओ से रूबरू होते हुये कहा कि आप लोग अपने अपने वार्ड में लग जाइये और ये लक्ष्य लेकर चले कि हमको अपने वार्ड को जितना ही है।उन्होंने संबोधित करते हुये कहा कि पंचायत चुनाव में जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को जाकर बताये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जनता विरोधी पार्टियां हैं और यह पार्टियां सरकार बनाते है सिर्फ जनता को लूटने के लिए बनाती है। उन्होंने कहा कि यह पार्टियां वंशवाद को आगे बढ़ाती हैं और जनता को लूटकर सिर्फ अपना परिवार आगे बढ़ाते हैं।

swatantra

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया बूथ समिति की बैठक

चौकिया दर्शन के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष ने गहोरा में बूथ संख्या 319 के बूथ अध्यक्ष मंगला निषाद के यहाँ बूथ समिति की बैठक लिये उसके उपरान्त वही पर दोपहर का भोजन लिये और उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है और आपको बता दूं कि चुनावी महाभारत में बूथ के कार्यकर्ता ही अर्जुन की भूमिका निभाते है।

यह पढ़ें...School Reopen: इन राज्यों में 22 मार्च से चलेंगी कक्षाएं, यहां रहेंगे स्कूल बंद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

त्रिस्तरीय पंचायत की तैयारियों को धार देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को जौनपुर वार्डर सूरापुर पहुंचे जहाँ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अगुवाई में स्वागत किया गया और रास्ते मे जगह जगह पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। उसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चौकिया पहुँचकर मां शीतला धाम में भव्य दर्शन किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की और कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने की उक्त अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,

जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, विधायक गण रमेश चन्द्र मिश्रा, हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, रामसूरत बिन्द, अशोक मौर्य, अजय सिंह, मेहीलाल गौतम, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज दुबे, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, किरण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश निषाद, जिला मंत्री राजू दादा, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, अवधेश यादव, संदीप सरोज, अभय राय, सुरेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story