×

देश का विकास कोई कर सकता है तो वो सिर्फ मोदी हैं: स्वतंत्र देव सिंह

गरीबो के लिए और मजदूरों के लिए अगर कोई काम किया है तो वो है मोदी जी ने, जिन्होंने महिलाओ के लिये शौचालय और उज्जवला गैस दिये किसानों को किसान सम्मान निधि दिए और गरीबो को पक्का मकान दिए। 

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 Oct 2020 1:52 PM GMT
देश का विकास कोई कर सकता है तो वो सिर्फ मोदी हैं: स्वतंत्र देव सिंह
X
उत्तर प्रदेश की सरकार देश के किसानों का कर्ज माफ की और योगी जी ने कोरोना महामारी में जिस मेहनत और लगन से काम किया उसी का परिणाम है 

जौनपुर भारतीय जनता पार्टी मल्हनी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के म प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अगर देश का विकास कोई कर सकता है तो वो मोदी जी हैं और प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्भव हैं, उन्होंने बताया कि हम एक जगह गए थे वहां कुछ महिलाएं मिली उनसे हमने पूछ लिया कि यह जो पक्का मकान हैं वह कौन दिया है तो वहाँ पर उपस्थित महिलाओं ने कहां कि ये पक्का मकान हमारे बेटे ने दिया है।

किसान सम्मान निधि

जानते है वो बेटा किसको बोली थी, वो बेटा बोली थी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को इस देश में महिलाओं के लिये, किसानों के लिये, गरीबो के लिए और मजदूरों के लिए अगर कोई काम किया है तो वो है मोदी जी ने, जिन्होंने महिलाओ के लिये शौचालय और उज्जवला गैस दिये किसानों को किसान सम्मान निधि दिए और गरीबो को पक्का मकान दिए।

यह पढ़ें....फिर कांपी धरती: जोरदार झटकों से हिला भारत, घरों से निकलकर भागे लोग

किसानों का कर्ज माफ

उत्तर प्रदेश की सरकार देश के किसानों का कर्ज माफ की और योगी जी ने कोरोना महामारी में जिस मेहनत और लगन से काम किया उसी का परिणाम है आज कोरोना जैसी महामारी को बढ़ने नही दिया। अमेरिका जैसे देश मे जिसकी आबादी 32 करोड़ की है लेकिन वहाँ कोरोना से मरने वालों की संख्या बहुत थी परन्तु योगी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कोरोना पर विजय प्राप्त कर ली गई ।

BJP ELECTIONS

वोटकटवा से सावधान

उन्होंने मल्हनी प्रत्याशी मनोज सिंह को खड़ा कराकर जनता के बीच मे आशीर्वाद मांगे और अंत मे नसीहत देते हुए कहा कि वोटकटवा से सावधान रहें, जैसे मनोज सिंह की पत्नी ने स्व पारस नाथ की पत्नी को हरायी थी उसी तरह आप का आशीर्वाद रहा तो यह मनोज सिंह उनके बेटे को भी हरायेगें।

यह पढ़ें...चीन दागेगा मिसाइल: नक्शे से मिटा देगा नाम, अलर्ट हुई इस देश की सेना

बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज, संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, कैबिनेट मंत्री और मल्हनी चुनाव के प्रभारी अनिल राजभर, प्रदेश मंत्री संजय राय, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधानसभा संयोजक और जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, वाराणसी से विधायक नीलकंठ तिवारी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story