×

Raebareli News: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के मंत्रियों का डेरा, जानिए क्या है वजह

UP Nagar Nikay Chunav: निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने रायबरेली पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी के बयान के मामले से पल्ला झाड़ लिया। जल शक्ति मंत्री ने अखिलेश यादव के जातीय जनगणना मामले पर भी चुप्पी साध ली।

Narendra Singh
Published on: 23 April 2023 8:44 PM GMT
Raebareli News: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के मंत्रियों का डेरा, जानिए क्या है वजह
X
जनसभा को संबोधित करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह (Pic: Newstrack)

Raebareli News: इस बार नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को यहां कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की रणनीति तैयार की गई।

कई मंत्रियों ने की शिरकत

कार्यक्रम में सूबे के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उनके अलावा मंच पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सालनी कनौजिया मौजूद रहीं। मीडिया से बात करते हुए मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर कैम्पेनिंग और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

नंदी के बयान से झाड़ा पल्ला

निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने रायबरेली पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी के बयान के मामले से पल्ला झाड़ लिया। जल शक्ति मंत्री ने अखिलेश यादव के जातीय जनगणना मामले पर भी चुप्पी साध ली। दरअसल, प्रयागराज में रईस चंद्र शुक्ला को भाजपा ज्वाइन कराए जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री सख्त नाराज हैं। इस आशय से जुड़ा एक पत्र जारी करते हुए नंदी ने भाजपा के कुछ लोगों को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह पार्टी चलाये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2022 में जो शख्स उनके सामने सपा से चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से हारा उसको बिना स्थानीय विधायक के नाते विश्वास में लिए भाजपा ज्वाइन कराया गया। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि रामराज्य जातीय जनगणना से ही आएगा। इन्हीं दोनो नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया लेने पर जल शक्ति मंन्त्री स्वतंत्र देव सिंह ने चुप्पी साध ली। रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन करने पहुंचने से पहले स्वतंत्रदेव सिंह चूरूआ हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए रुके थे।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story