×

इन भाजपा नेताओं ने राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया

देश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा के साथ पार्टी के विधानमण्डल दल कार्यालय से निकले सुरेन्द्र सिंह नागर व संजय सेठ ने प् राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के विधानमण्डल कार्यालय पर राज्य मंत्री परिषद के सदस्य, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व विधायक गण उपस्थित हुए जो नामांकन के लिए साथ चले।

SK Gautam
Published on: 20 April 2023 8:48 PM GMT
इन भाजपा नेताओं ने राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के रूप में सुरेन्द्र सिंह नागर व संजय सेठ ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ पार्टी के दोनों उम्मीदवार आज सुबह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा की ओर निकले।

ये भी देखें : बेरहम मां की करतूत: अपने ही 5 साल के बच्चे को दी दर्दनाक मौत

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा के साथ पार्टी के विधानमण्डल दल कार्यालय से निकले सुरेन्द्र सिंह नागर व संजय सेठ ने प् राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी के विधानमण्डल कार्यालय पर राज्य मंत्री परिषद के सदस्य, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व विधायक गण उपस्थित हुए जो नामांकन के लिए साथ चले।

भाजपा सरकार ने भय-भूख और भ्रष्टाचार का अंत हुआ है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों के साथ नामांकन में जाने से पहले प्रदेश मुख्यालय में कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के सम्मान के लिए काम करता है। मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, अनुसूचित, अगड़े-पिछडे़ सभी के जीवन स्तर को सुधारते हुए लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का काम कर रहे है। भाजपा सरकार ने भय-भूख और भ्रष्टाचार का अंत हुआ है। हमें पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

ये भी देखें : घर का खुला मैदान भी किरायेदारी कानून में भवन माना जायेगाः हाई कोर्ट

संजय सेठ व सुरेन्द्र सिंह नागर ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह, डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, राज्य मंत्री परिषद के सदस्य सुरेश खन्ना, उपेन्द्र तिवारी, राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरूण, वीरेन्द्र सिंह सिरोही आदि उपस्थित थे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story