×

बीजेपी का 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा, नंबर एक पर यूपी

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्र एवं जिलों के सदस्यता प्रमुखों की बैठक प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बताया उप्र भाजपा पूरे देश में सदस्यता में नम्बर एक पर है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Aug 2019 5:20 PM GMT
बीजेपी का 50 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा, नंबर एक पर यूपी
X
bjp

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्र एवं जिलों के सदस्यता प्रमुखों की बैठक प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बताया उप्र भाजपा पूरे देश में सदस्यता में नम्बर एक पर है। पचास लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ हम काम कर रहे हैं। आज दोपहर बारह बजे तक 4866351 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। आज रात तक हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुके होंगे।

उन्होंने कहा कि बीस अगस्त को सदस्यता का समापन होगा। बचे हुए सात दिनों में हम प्रयास करें की सदस्यता अस्सी लाख तक पहुंच जाएं। 6 जुलाई से 13 अगस्त तक नए और पुराने मिला कर कुल एक करोड़ छत्तीस लाख छत्तीस हजार तीन सौ सोलह सदस्य बनाये जा चुके हैं। पूरे भारत में सदस्यता में उप्र का हिस्सा लगभग तीस प्रतिशत को पार कर रहा है।

यह भी पढ़ें…कश्मीर से पाबंदिया हटाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, कहा- संवेदनशील मामला

सुनील बंसल ने कहा कि सी ग्रेड के बूथ जहां भाजपा का कोई सदस्य नहीं था जिन बूथों पर हमेशा हम हारते थे वैसे बूथों पर 60 से 70 प्रतिशत तक हमें सदस्य बनाने में सफलता मिली है। सदस्य बनाने का औसत तीन लाख प्रतिदिन का रहा है वहीं अनुच्छेद 370 बिल पास होने के बाद से सदस्यता प्रतिदिन 6-7 लाख तक पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया था ऐसे सभी बूथों पर प्रदेश स्तर के नेताओं को विशेष रूप से लगाया गया है। हर बूथ पर 50 न्यूनतम सदस्य बनाने का लक्ष्य था। 16 से 25 अगस्त तक प्राथमिक सदस्यता का सत्यापन किया जायेगा। 26 से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन प्रदेश स्तर से किया जायेगा। इस समय पूरे प्रदेश में सेक्टर एवं मण्डलों का परिसीमन चल रहा है। जिसको प्रदेश के महामंत्री विजय बहादुर पाठक देख रहे है।

यह भी पढ़ें…15 अगस्त को कश्मीर में अमित शाह कर सकते हैं ये बड़ा काम

बंसल ने कहा कि 1 सितम्बर से पूरे प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा। 3 दिन में बूथ, 2 दिन में मण्डल और एक दिन में जिले का चुनाव कराया जायेगा। प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन और सह प्रभारी के रूप में त्रयम्बक त्रिपाठी और वाईपी सिंह चुनावों को समपन्न करायेंगे।

इस बार 15 अगस्त के अवसर पर सभी घरों, बूथों, वार्डो, मण्डल और जिलों में भारत का राष्ट्र ध्वज फहरा करके स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर जनता को यह भी बताया जाये कि अनुच्छेद 370 हटाने से कश्मीर सही मायने में अब आजाद हुआ है। 16 अगस्त को भाजपा के संस्थापक सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि में सभी जिला केन्द्रों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें…कश्मीर पर सतर्क सरकार: अब इस सेवा को किया गया तत्काल बंद

पार्टी लड़ेगी स्नातक व शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव

इसके साथ ही पार्टी उप्र स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव लडे़गी। प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को सभी जिलों के जिला संयोजकों की बैठक बुलाई गई थी।

चुनाव अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार तथा प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य सह संयोजक बनाये गये। स्नातक, शिक्षक विधान परिषद चुनाव लड़ाने के लिए संगठनात्मक ढांचा बन गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story