×

विधानसभा में याद किए गए भाजपा सदस्य स्व. जगन प्रसाद गर्ग

विधानसभा में आज निधन का प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही वन्देमातरम के साथ प्रारम्भ हुई।

Aditya Mishra
Published on: 18 July 2019 2:05 PM GMT
विधानसभा में याद किए गए भाजपा सदस्य स्व. जगन प्रसाद गर्ग
X

लखनऊ: विधानसभा में आज निधन का प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही वन्देमातरम के साथ प्रारम्भ हुई।

इसके बाद नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सदन को भाजपा सदस्य जगन प्रसाद गर्ग के निधन की सूचना सदन को दी। नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आगरा पूर्व के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का गत 10 अप्रैल को निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें...लखनऊ: दस लाख की लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर

उनका जन्म 23 जुलाई 1952 को हुआ था। वह पहली बार 1998 में विधानसभा सदस्य बने थे। उसके बाद उन्होंने 2002 2007 2012 तथा 2017 का चुनाव जीतकर विधानसभा सदस्य हुए। वह पार्टी विधानमंडल दल के कोषाध्यक्ष भी रहे।

योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह सदन की भावनाएं स्व जगन प्रसाद गर्ग के परिजनों तक पहुंचा दे।

नेता प्रतिपक्ष रामगोबिन्द चैधरी ने कहा कि हमने एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता खो दिया। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह इस विधानसभा के पांच बार सदस्य चुने गए।

इस मौके पर कांग्रेस की तरफ से आराधना मिश्र उर्फ मोना ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्हे फुटबाल का खेल बहुत अच्छा लगता था।

ये भी पढ़ें...लखनऊ की बेटी है चंद्रयान-2 की मिशन डायरेक्टर, जानें उनके बारें में सबकुछ

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story