×

लखनऊ: भाजपा महानगर इकाई ने मनाया जीत का जश्न

महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि लखनऊ महानगर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों एवं नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व से देश में और राजनाथ सिंह जी के लखनऊ में कराये गये विकास कार्योे के प्रयासों से लखनऊ की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है जिसके लिये सभी कार्यकर्ताओं एवं लखनऊ की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ और बड़ी जीत आप सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित।

SK Gautam
Published on: 24 May 2019 4:28 PM GMT
लखनऊ: भाजपा महानगर इकाई ने मनाया जीत का जश्न
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी, बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, युवा नेता नीरज सिंह, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा ने सम्बोधित किया।

महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि लखनऊ महानगर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों एवं नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व से देश में और राजनाथ सिंह जी के लखनऊ में कराये गये विकास कार्योे के प्रयासों से लखनऊ की जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाई है जिसके लिये सभी कार्यकर्ताओं एवं लखनऊ की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ और बड़ी जीत आप सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित।

ये भी देखें : नरेन्द्र मोदी की बायोपिक को देखकर लोगों ने ये क्या कह दिया?

युवा नेता नीरज सिंह ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के विकास के लिये बहुत सारे कार्य किये है और अभी बहुत सारे कार्य किये जाने बाकी हैं जिनको अगले पांच वर्षों में योजनानुसार पूरा कराने के प्रयास किये जायेंगे।

लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह ने कहा कि आप सभी संगठन एवं कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत कर चुनावी जंग को जीता है और सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। आप कार्यकर्ताआंे ने गर्मी की परवाह किये बिना इतनी प्रचंड गर्मी में कड़ी मेहनत कर बड़ी जीत दिलाई है।

ये भी देखें : ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी के लिए नया टोल- फ्री नम्बर जारी

इस अवसर पर महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, सुनील मिश्रा, अशोक तिवारी, देवशर्मा मिश्रा, घनश्याम अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी मान सिंह, विनोद बाजपेयी,

विद्यासागर गुप्ता, मनीष गुप्ता, पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, मलिा मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नीरज कटियार, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित पार्षद सुशील तिवारी पम्मी, कुमकुम राजपूत, विनोद कृष्ण सिंघल, शैलेन्द्र वर्मा, गीता अवस्थी, मनोज अवस्थी, मण्डल अध्यक्ष अनूप सिंह, राकेश मिश्रा, रामशरण सिंह, अरूण राय, अम्बेश मिश्रा, विनायक पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव, पवनेश सिंह, कैलाश गुप्ता, अतुल अग्रवाल, यू.एन. पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, मधुबाला त्रिपाठी, नीलम सिंह, सहित पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष एवं दीपू शुक्ला, आमोद कुमार, धर्मेन्द्र गुप्ता, खुर्शीद आलम आदि बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story