×

मिशन 2022 को फतह करने के लिए बीजेपी ने बनाया ये खास प्लान

भारतीय जनता पार्टी मिशन 2022 के लिए अभी से अपनी तैयारियों में जुट गई है। अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी ने कई कार्ययोजनाएं बनाई हैं।

Aditya Mishra
Published on: 24 Nov 2019 1:45 PM GMT
मिशन 2022 को फतह करने के लिए बीजेपी ने बनाया ये खास प्लान
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी मिशन 2022 के लिए अभी से अपनी तैयारियों में जुट गई है। अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी ने कई कार्ययोजनाएं बनाई हैं। जिसके तहत दो महीने पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से मिलेंगे और सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत कराएँगे।

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्य योजनाओं के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 1.35 करोड़ सदस्य बने है जिसमें कि 75 लाख नए सदस्य बने है। पिछली बार 72 हजार सक्रिय सदस्य थे जो इस बार बढकर 1 लाख 11 हजार सक्रिय सदस्य बनें है।

ये भी पढ़ें...सीएम योगी के इस फैसले का बीजेपी एमएलसी ने जताया विरोध, पढ़ें पूरा मामला

इस बार 1300 नए मण्डल अध्यक्ष बने है: सुनील बंसल

एक लाख 63 हजार बूथ समितियों का चुनाव 27 हजार सेक्टर में बांटकर 5 दिनों में चुनाव संपन्न कराये गए। एक लाख 56 हजार बूथ समितियों का गठन पूरा कर दिया गया है। 1918 मण्डलों का गठन कर के 1600 मण्डल अध्यक्ष घोषित किये जा चुके हैं।

इस बार 1300 नए मण्डल अध्यक्ष बने है। जिसमें 1100 पहली बार बने है। औसत आयु इस बार 35 वर्ष रही है। जो पहले 45-50 वर्ष होती थी। भाजपा को सर्वस्पशी बनाने का प्रयास किया गया है। भाजपा को संगठनात्मक 94 जिलों से बढ़ाकर 98 किया गया है। 20 नवम्बर को एक ही दिन में 97 जिलों में चुनाव संपन्न हुआ।

गांधी जी की 150वीं जयन्ती मनायी जा रही है। 1 दिसम्बर से 30 जनवरी 2020 राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी जी के निर्वाण दिवस तक ‘‘ग्राम स्वराज अभियान‘‘ आधारित हमारी यात्रा कार्यक्रम रहेगा।

मोर्चाें के मण्डल अध्यक्ष से उपर के कार्यकर्ता 10000 गांवों में प्रत्येक सप्ताह में 1 दिन जायेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता एक गांव में जाएगा। जहां 5 करणीय कार्य वे करेंगे। जिनमे केन्द्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, संगठन की दृष्टि से बूथ समिति की बैठक, गांव के प्रभावी, प्रबुद्ध व्यक्तियों से संपर्क, तथा 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस पर गांव सम्मेलन कर पर्यावरण की रक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक का निषेध, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, सबको शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे कार्यक्रमों के बारे में बताएंगेे।

इसके बाद एक दिसम्बर से 30 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में 1-7 दिसम्बर तक जिलों में कार्यशालायें होंगी। 90000 से अधिक राजस्व गांव इस प्रदेश में है, 10000 गांवों में मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता जाएंगे।

ये भी पढ़ें...बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन: शोक में डूबी भाजपा, रह चुके हैं MP के मुख्यमंत्री

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story