×

UP से बहुत बड़ी खबर: दो दिग्गज नेता ICU में भर्ती, सांसद प्रवीण निषाद के बाद पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन की भी तबियत बिगड़ी

UP News: भाजपा विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आने के बाद मेदांता में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 17 July 2023 2:30 AM GMT
UP से बहुत बड़ी खबर: दो दिग्गज नेता ICU में भर्ती, सांसद प्रवीण निषाद के बाद पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन की भी तबियत बिगड़ी
X
BJP MLA ashutosh tandon (photo: social media)

UP News: वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। लखनऊ से बीजेपी विधायक टंडन की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सर्पोट पर रखा गया है। परिजनों के मुताबिक, वे काफी समय से बीमार चल रहे थे, रविवार को अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई।

भाजपा विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आने के बाद मेदांता में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। पूर्व मंत्री के तबियत बिगड़ने के बाद कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। इनमें प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। भाजपा कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

लालजी टंडन के पुत्र हैं आशुतोष टंडन

पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन कद्दावर भाजपा नेता लालजी टंडन के पुत्र हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी रहे टंडन मध्य प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। साल 2020 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। इसके अलावा टंडन लखनऊ के सांसद भी रह चुके हैं। 2009 में उन्होंने यहां से लोकसभा का चुनाव जीता था।

वहीं, बात करे आशुतोष टंडन की तो वे पहली बार साल 2013 में लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद साल 2017 में भी वह चुनाव जीतने में सफल रहे। उन्हें पहली योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट में शामिल भी किया गया था। टंडन शहरी विकास, रोजगार और गरीबी उन्मुलन जैसे भारी-भरकम विभाग सौंपे गए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वो हैट्रिक लगाने में सफल रहे। हालांकि, इस बार उन्हें योगी कैबिनेट में जगह नहीं मिली।

एक और भाजपा नेता अस्पताल में

इससे पहले एक और भाजपा नेता की तबियत अचानक बिगड़ गई। संतकबीरनगर से बीजेपी सांसद और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद की अचानक खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रवीण निषाद को गोरखपुर से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स ले जाया गया। जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

निषाद पार्टी के सुप्रीमो के संजय निषाद के बेटे प्रवीण का इलाज पिछले दो दिनों से गोरखपुर के फातिमा अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, उनका पेनक्रियाज संबंधी इलाज चल रहा था। शनिवार शाम को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया।

बता दें कि प्रवीण निषाद ने साल 2018 में गोरखपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर सनसनी मचा दी थी। वे तब सपा के उम्मीदवाऱ थे। हालांकि, एकसाल बाद ही उन्होंने पाला बदल लिया। निषाद पार्टी एनडीए में शामिल हो गई। समझौते के तहत बीजेपी के सिंबल पर उन्होंने संतकबीरनगर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story