×

BJP विधायक का कांग्रेस पर निशाना, कहा- नेहरू राज में युद्ध के दौरान होता था ऐसा

चीन युद्ध में भारतीय सैनिकों ने हथियार डाल दिया था। मोदी के भारत में अब बोली का जबाब गोली से व गोली का जबाब बम से दिया जाता है।

Aradhya Tripathi
Published on: 16 Jun 2020 3:39 PM GMT
BJP विधायक का कांग्रेस पर निशाना, कहा- नेहरू राज में युद्ध के दौरान होता था ऐसा
X

बलिया: भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज कहा है कि नेपाल चीन का कुत्ता है। भारत के लोग जिस दिन सही से दृष्टि डाल देंगे अथवा लघु शंका कर देंगे तो नेपाल का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा।

ये मोदी का भारत है, नेहरू का नहीं- सुरेन्द्र सिंह

अपने बेतुके बोल व विवादित बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चीन को लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन, पाकिस्तान व नेपाल को अब समझ लेना चाहिए कि भारत पंडित नेहरू वाला नही रहा। यह मोदी का भारत ह। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के भारत में कबूतर छोड़े जाते थे।

ये भी पढ़ें- होगा 1000 का चालान: टू-व्हीलर वाले साथ लेकर चलें इसे, आज से ही हो जाएं सतर्क

चीन युद्ध में भारतीय सैनिकों ने हथियार डाल दिया था। मोदी के भारत में अब बोली का जबाब गोली से व गोली का जबाब बम से दिया जाता है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि पहले पटाखा से युद्ध लड़ा जाता था। अब परमाणु बम से पूरी दुनिया को नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वक्त आने दीजिए , चीन को भी औकात समझ में आ जायेगा। डोकलाम में भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को फुटबाल की तरह किक मारकर पीछे धकेल दिया।

नेपाल है चीन का कुत्ता- बीजेपी विधायक

इस बीच बीजेपी विधायक ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नेपाल को चीन का कुत्ता करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत के लोग दृष्टि डाल दे या लघुशंका कर दे तो नेपाल का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारतीय सैनिकों के सामने टिकने वाली नही है। भारत आज निरन्तर मजबूत हो विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका , फ्रांस व इजरायल भारत के साथ खड़ा है। दुनिया मे भारत की बढ़ती शक्ति व सम्मान दुश्मन देशों को अखर रही है।

ये भी पढ़ें- चीन सीमा पर सैनिकों की शहादत, राहुल गांधी ने दिया ये बयान

उल्लेखनीय है कि बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुरसा करार दिया था। उनके निशाने पर हमेशा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रहा करते हैं। उन्होंने पिछले दिनों शराब बंदी कानून को लेकर भाजपा को असहज करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा किया था।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story