×

यहां सजेगा BJP विधायक का दरबार: आमने-सामने होंगे अधिकारी और फरियादी

दरअसल, यहां के लोगों को जिला मुख्यालय तक जाकर अधिकारियों के दफ्तरों की खाक छाननी पड़ती थी, बावजूद इसके लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा था। ये बात जब डुमरियागंज से बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्या पर मंत्रणा की।

Shivakant Shukla
Published on: 11 Jan 2020 7:47 AM GMT
यहां सजेगा BJP विधायक का दरबार: आमने-सामने होंगे अधिकारी और फरियादी
X

सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज से बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अनोखी पहल शुरू की है। अब जिले के सभी उच्च अधिकारी महीने में एक दिन उनकी विधानसभा के लोगों के साथ जमा होंगे। विधायक की मौजूदगी में सभी अधिकारी फरियादियों की फरियाद सुनकर उन्हें निजात दिलाएंगे। अपने विधायक की इस पहल से लोगों खासा खुश हैं।

ये भी पढ़ें—176 लोगों की मौत! दहल गया था ईरान, अब जाकर मानी गलती

दरअसल, यहां के लोगों को जिला मुख्यालय तक जाकर अधिकारियों के दफ्तरों की खाक छाननी पड़ती थी, बावजूद इसके लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा था। ये बात जब डुमरियागंज से बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्या पर मंत्रणा की। इसके बाद तय ये पाया कि अब हर हफ्ते में एक बार जिले के सभी अधिकारी तहसील प्रांगड़ पर जमा होंगे, इस कार्यक्रम में विधायक व अधिकारी के मौजूदगी में लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा अगले कार्यक्रम के आने तक उसका निदान हो जाएगा।

यह पहल प्रदेश में अनूठी है

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित यह पहल प्रदेश में अनूठी है, और आम आदमी के लिए इस तरह की पहल का पहला आयोजन है, जिसके द्वारा लोगों को काफी राहत मिलेगी। विधायक का कहना है कि इस तरह के आयोजन करने का मकसद क्षेत्र में पीड़ित लोगों के समस्या का समाधान करना है लोग अपनी परेशानियों को लेकर खासे परेशान रहते थे। अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच गणेश परिक्रमा करते थे। लेकिन अब उनका हर काम आसानी से होगा।

ये भी पढ़ें—छपाक बनाम तान्हाजी: जानें कौन पड़ा भारी, किसकी कमाई हुई जबरदस्त

वहीं प्रशासन के आला अफसर विधायक के इस पहल की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम में आए सभी फरियादियों की बातों को सुनकर उसका हल निकाला जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में आए लोग इस तरह के आयोजन से खासे खुश हैं। उनका कहना है। अब उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा अब आसानी से काम होगा।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story