×

केपी ओली को BJP नेता ने बताया चीन का कुत्ता, कहा- भीख मांग चला रहा नेपाल

भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने राम मंदिर पर विवादित बयान देने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री को चीन का कुत्ता करार देते हुए उनपर जमकर...

Newstrack
Published on: 17 July 2020 2:00 PM GMT
केपी ओली को BJP नेता ने बताया चीन का कुत्ता, कहा- भीख मांग चला रहा नेपाल
X

बलिया: भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने राम मंदिर पर विवादित बयान देने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री को चीन का कुत्ता करार देते हुए उनपर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विकास दूबे के इनकाउंटर को लेकर सपा पर भी पलटवार किया है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा: राजस्थान पुलिस की SOG टीम मानेसर के कांग्रेस विधायकों के रिजॉर्ट पहुंची

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक का एक बयान सामने आया है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था कि अयोध्या नेपाल में है। इसी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक ने नेपाली प्रधानमंत्री को आज चीन का कुत्ता करार दे दिया।

भीख मांगकर अपना देश चला रहे ओली

उन्होंने कहा कि चीन के कुत्ते के कहने का कोई मायने नहीं है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री क्या कहेंगे, बोलेंगे व करेंगे, अब इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने नेपाली प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भीख मांगकर अपना देश चला रहे हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह मौत की नींद सो चुके कुख्यात अपराधी विकास दूबे की मौत पर भी दुखी हैं।

विकास दुबे पर कही ये बात...

उनका कहना है कि यदि आज विकास दुबे जिंदा होता तो सपा - बसपा का राज खुलता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास दूबे के इनकाउंटर मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधने सम्बन्धी बयान पर उन्होंने सपा मुखिया पर पलटवार किया । उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए। यदि विकास दुबे जिंदा होता तो सपा का राज खुलता। उन्होंने विकास दुबे द्वारा पुलिस कर्मियों के निर्मम हत्या पर सपा व बसपा पर गम्भीर आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: मॉडल जुनैद शाह का निधन, रणबीर कपूर की वजह से बनी थी पहचान, जानें कैसे

उन्होंने दावा किया है कि विपक्षी दलों के द्वारा भाजपा की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत इस प्रायोजित घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का दामन पाक-साफ हैं। भाजपा का नेता गुंडा और मौवाली से सम्पर्क नही रखता।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह आयेदिन विवादित बयान देते रहते हैं। उन्होंने भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने को लेकर भी बड़ा दावा किया था। भाजपा विरोधी विपक्षी दलों के नेता खासकर राहुल गांधी व ममता बनर्जी इनके निशाने पर रहते हैं। इनके बयान व कारगुजारी को लेकर भाजपा को भी असहज होना पड़ता है। विवादित बयानों को लेकर कई बार इनको भाजपा नेतृत्व नसीहत भी दे चुका है।

रिपोर्ट: अनूप कुमार हेमकर

ये भी पढ़ें: आत्म निर्भर भारत के निर्माण में शहर एवं गांवों की जिम्मेदारी बराबर: सुनील बंसल

Newstrack

Newstrack

Next Story