×

BJP विधायक ने की CM योगी से बात, मेरठ के लिए कर दी ये बड़ी मांग

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरठ दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने दूरभाष से वार्ता की और कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

Aradhya Tripathi
Published on: 6 May 2020 2:00 PM GMT
BJP विधायक ने की CM योगी से बात, मेरठ के लिए कर दी ये बड़ी मांग
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने दूरभाष से वार्ता की और कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सोमेन्द्र तोमर ने अवगत कराते हुए कहा कि ज़िला मेरठ में लगातार स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां पर कोरोना के प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं और लॉक डाउन का सख्ती से पालन नही हो पा रहा है।

विधायक ने की जनता कर्फ्यू की मांग

मेरठ विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में कोरोना के मरीजों को उपचार के लिए वहां रखा गया है। मरीजो का ठीक प्रकार से इलाज नही हो पा रहा है। उपचार न मिल पाने के कारण मरीज को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- मीडिया पर भड़के आबकारी अधिकारी, कहा- नहीं मानता प्रधानमंत्री का आदेश

मरीजो के परिजन मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर प्रतिदिन उपचार न मिलने का आरोप लगा रहे हैं। मरीज वहां जाने से डर रहे हैं। कोई भी ठीक व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में नही है। सांसद ने आगे कहा कि जिस प्रकार मेरठ में स्थिति प्रतिदिन बिगड़ रही है मेरठ में जनता कर्फ्यू लगना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने दिया शीघ्र व्यवस्थाओं को ठीक करने का आश्वासन

वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन का मतलब ही कर्फ्यू है। लॉक डाउन का ठीक से पालन किया जाए। उसके लिए अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें आदेशित किया जाएगा कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। मेडिकल कॉलेज के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को निर्देशित किया गया कि आगरा और मेरठ के लिए अलग से अधिकारियों की व्यवस्था की जा रही है। और मेडिकल कॉलेजों की हालत को ठीक करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से आई तबाही: भारत में किसानों के लिए खतरे की घंटी, जल्द होगा रोकना

आपको बता दें कि लगातार मेरठ स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लग रहे हैं कि वह सही से देखभाल व इलाज नहीं कर पा रहे हैं। लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की भी मेरठ में संख्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर आज भाजपा के विधायक ने मुख्यमंत्री से वार्ता की है अब देखना यह होगा के मुख्यमंत्री विधायक की बात पर कब तक संज्ञान ले कर मेरठ की व्यवस्था को दुरुस्त कराते हैं।

सादिक़ खान

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story