×

बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिरोही के निधन से पार्टी में शोक की लहर

गौरतलब है कि इस बार चुनाव जीते के बाद भाजपा विधायक ने काफी सुर्खियों में थे। उन्होंने अपने स्वागत समारोह में कहा था पुलिस को हमने खुली छूट दी है, गुंडे-बदमाशों की टांग तोड़ दो, जैसा विवादित बयान देने के बाद से चर्चा में आए थे।

Shivakant Shukla
Published on: 2 March 2020 3:15 AM GMT
बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिरोही के निधन से पार्टी में शोक की लहर
X

बुलंदशहर: मुख्य सचेतक भाजपा विधानमंडल दल (उ.प्र) और बुलंदशहर के सदर से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिरोही का सोमवार सुबह लंबी बीमारी की वजह से दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह पिछले 9 फरवरी से लीवर में खराबी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज सुबह उनका देहावसान हो गया।

पूर्व में कैबिनट मंत्री भी रहे चुके हैं वीरेंद्र सिरोही

वीरेंद्र सिरोही बुलंदशहर सदर से विधायक थे व पूर्व में कैबिनट मंत्री भी रहे चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिरोही का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 10 बजे तकबुलंदशहर पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें—इस देश में कोरोना वायरस के मरीज को देखते ही गोली मारने का आदेश

गुंडे-बदमाशों की टांग तोड़ दो: भाजपा विधायक

गौरतलब है कि इस बार चुनाव जीते के बाद भाजपा विधायक ने काफी सुर्खियों में थे। उन्होंने अपने स्वागत समारोह में कहा था पुलिस को हमने खुली छूट दी है, गुंडे-बदमाशों की टांग तोड़ दो, जैसा विवादित बयान देने के बाद से चर्चा में आए थे।

ये भी पढ़ें—क्या प्रियंका गांधी नहीं जायेंगी राज्यसभा? कांग्रेस में लगा उम्मीदवारों का तांता

वीरेन्‍द्र सिंह सिरोही 2007 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के बुलन्‍दशहर जिले के अगौता विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था। इसके बाद ये 2017 में बीजेपी से चुनाव लड़कर विधायक चुने गए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story