×

स्वतंत्र देव का बड़ा वादाः पुरानी सरकारों की तरह BJP प्रदेश में नहीं होने देगी ऐसा..

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए सम्पर्क व संवाद को गति प्रदान करने पर बल दिया।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 21 Oct 2020 1:58 PM GMT
स्वतंत्र देव का बड़ा वादाः पुरानी सरकारों की तरह BJP प्रदेश में नहीं होने देगी ऐसा..
X
स्वतंत्र देव सिंह कहा कि राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए हिंसा व अराजकता के आरोपियों के समर्थन में खडे होकर विपक्षी दल के नेता आखिर क्या संदेश देना चाहते

लखनऊ भाजपा ने आज विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि योगी की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकारों की तरह हिंसा व अराजकता का वातावरण नहीं बनने देगी। पार्टी की तरफ से यह भी कहा गया कि जो दल परिवारवाद से ऊपर नहीं उठ पा रहे वे जनता का भला क्या सोचेगें? उत्तर प्रदेश में हिंसा व अराजकता के मामलों के आरोपियों के घर जाकर सहानुभूति जताने का काम कर रहे हैं।

विधानसभा के उपचुनाव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए सम्पर्क व संवाद को गति प्रदान करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरे मनोयोग के साथ अपने-अपने बूथ पर पार्टी की विजय के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतर जाना चाहिए उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का लेखा-जोखा लेकर कार्यकर्ताओं जनता के बीच जाना चाहिए।

यह पढ़ें..नीतीश को आया गुस्सा: कह दी जनसभा में ऐसी बात, लगने लगे लालू जिंदाबाद के नारे

राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति

स्वतंत्र देव सिंह कहा कि आखिर अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए हिंसा व अराजकता के आरोपियों के समर्थन में खडे होकर विपक्षी दल के नेता आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की नीयत पर सवाल खडे़ करते हुए कहा कि कभी आंतकी घटनाओं के आरोपियों और कभी हिंसा और अराजकता करने वालों का समर्थन करने वाले दलों के नेताओं को अब जनता के बीच जबाब देना चाहिए कि आखिर ऐसा करने के पीछे उनका मकसद क्या है?

सशक्त नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकारों की तरह हिंसा व अराजकता का वातावरण नहीं बनने देगी।

sawatantra dev singh1 सोशल मीडिया से फोटो

यह पढ़ें...Tour पर मजदूर: सीएम योगी का एलान, पर्यटन के लिए धार्मिक स्थल घुमाएंगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के एजेण्डे में गांव, गरीब, किसान, नौजवान, शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़ों-दलितों सहित समाज के सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली लाना है। उन्होंने कहा कि हर गरीब को छत, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधाएं, रसोई गैस, किसान सम्मान निधि सहित लोककल्याण की अनगिनत योजनाओं को भाजपा सरकार ने लागू करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है कि जम्मूकश्मीर से धारा 370 व 35ए को समाप्त किया गया।

रिपोर्टर श्रीधर अग्निहोत्री

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story